Kanpur News – कुष्मांडा देवी मंदिर में किया गया गणेश लक्ष्मी का विसर्जन – विश्व हिन्दू परिषद ने किया मार्ग दर्शन
कानपुर समाचार – आठ दिन निरंतर चले कार्यक्रम के बाद किया गया गणेश लक्ष्मी जी का विसर्जन – गलियों में घूमकर किया गया कलेक्शन
Kanpur News – दीपावली के बाद घरों के मंदिर से उतारे गईं लक्ष्मी गणेश की प्रतिमाओं को गुरुवार विसर्जित कर दिया गया। इसके लिए विश्व हिन्दू परिषद के पदाधिकारियों ने कार्य क्षेत्र में घूम कर लोगों को आस्था के प्रति जागरूक किया और फिर एकजुट होकर प्रतिमाओं का विसर्जन किया।
किया गया जागरूक
विश्व हिंदू परिषद के जिला मठ मंदिर प्रमुख पूतू पांडेय ने बताया कि देखते थे गणेश लक्ष्मी जी कहीं मंदिर के पास कहीं पीपल के पास रखकर उनका निरंतर अपमान हो रहा था इसलिए इस कार्यक्रम को करने के लिए हमारे साथियों सहित सोचा गया और इसको पूर्ण किया गया। घर-घर से कलेक्शन करने वाली टीम पूतू पांडेय वर्षा गोस्वामी ईशु अवस्थी हरिशंकर मिश्रा खुशी सौम्या सनी शर्मा ऋषभ शर्मा आदि थे।
इस तरह से हुई शुरुआत
कुष्मांडा देवी के प्रांगण में सुबह 11:00 बजे कार्यक्रम का आयोजन शुरू हुआ। जिसमें जेसीबी के द्वारा विशाल गड्ढा खोदकर टैंकरों के द्वारा पानी भर कर आचार्य ने मंत्र उच्चारण कर गणेश लक्ष्मी अन्य खंडित मूर्तियों का विसर्जन किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से आचार्य महंत हनुमान मंदिर के कृष्ण चंद्र दास,नागा बाबा कर्म दास महाराज, मोनू पंडित, हरिशंकर मिश्रा ,लक्ष्मी नारायण पांडे ,पंकज पांडे छोटा मुन्ना ,पंकज मिश्रा ,पप्पू भैया, लालू सैनी, ईशु अवस्थी, सरवन सिंह, भोला तिवारी, आदि लोगों ने रहकर श्रमदान किया और गणेश लक्ष्मी का विसर्जन किया।
गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है
Post Views: 24