एक बार फिर बांदा जिलाधिकारी ने अवैध खनन पर कार्रवाई कराकर बालू माफियाओं को यह संदेश दिया है की जिले में अवैध खनन बर्दास्त नहीं किया जाएगा। फिर चाहे बालू माफिया कितना ही रसूख दार क्यों न हो वह पहले भी अवैध खनन के खिलाफ मजबूती से खड़ी रहीं है और आगे भी उनकी कार्रवाई जारी रहेगी।
आपको बता दे की जिलाधिकारी दुर्गाशक्ति नागपाल के निर्देश पर खान अधिकारी और एसडीएम की सयुक्त टीम ने मटौन्ध थाना अंतर्गत मरौली बालू खदान खंड 5 में छापेमारी की जहां 3699 घनमीटर अवैध खनन पाया गया जिसके बाद खदान पर 3329100 रुपए का जुर्माना लगाया गया है साथ ही परिवहन कार्य बंद करा दिया गया है जो की जुर्माने के राशि सरकारी राजस्व में जमा कराने के बाद ही शुरू करने की इजाजत मिलेगी। आपको बता दें यह खदान संजीव कुमार गुप्ता के नाम है जो की कानपुर जिले के रहने वाले हैं।

गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है