Kannauj News : आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा, स्कूटी सवार हुए घायल
( सौरिख से आनंद चतुर्वेदी की रिपोर्ट )
कन्नौज में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए एम्बुलेंस द्वारा

अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां घायलों का उपचार किया जा रहा है।
जनपद फिरोजाबाद के ग्राम मोर्चा निवासी ऑफिसर पुत्र अशोक कुमार व योगेश पुत्र गीतम सिंह जनपद सुल्तानपुर में कपड़े की फेरी का व्यवसाय करते है. इसी व्यापार के चलते वह आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर स्कूटी से सुल्तानपुर जा रहे थे, तभी सौरिख थाना क्षेत्र के 150 किलोमीटर पर पीछे से तेज रफ्तार आ रहे अज्ञात वाहन ने उनको टक्कर मार दी . इस हादसे में दोनों स्कूटी सवार घायल हो गए. घायलों को यूपीडा कर्मियों ने एम्बुलेंस द्वारा सौरिख सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. वही परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है .घायलों का उपचार जारी।
गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है
Post Views: 24