Kannauj News : खाटूश्याम पधारे नगर में, पुष्पवर्षा कर किया गया स्वागत
( सौरिख से आनंद चतुर्वेदी की रिपोर्ट )
कन्नौज जिले के सौरिख क्षेत्र में बाबा खाटूश्याम की मूर्ति के नगर में आते ही श्याम प्रेमियों ने पुष्प वर्षा कर आतिशबाजी छुड़ाई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जोरदार स्वागत किया। नगर भ्रमण के बाद मूर्ति शोभा यात्रा संतोषी माता मंदिर पर पहुंची, जहां पर दर्शन का तांता लगा रहा ।
खाटू श्याम सेवा ट्रस्ट द्वारा संतोषी माता मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कुमार दुबे, अशोक कुमार शाक्य अरविंद सिंह यादव ,जितेन्द्र सिंह, आशीष पाल सहित कई सदस्य राजस्थान के सीकर जिले में स्थित खाटू से खाटू श्याम की मूर्ति लेकर जैसे ही नगर में आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे के कट पर पहुंचते ही पहले से मौजूद श्याम प्रेमियों ने खाटू श्याम को माला पहनाकर स्वागत किया। वही आतिशबाजी छुटायी, खाटू श्याम की मूर्ति का नगर भ्रमण कर सन्तोषी माता मंदिर में विराजमान किया।
यात्रा के दौरान राघव दुबे मयंक तिवारी,चेयरमैन राहुल गुप्ता, विवेक चतुर्वेदी, दीपक मिश्रा, रिंकल सिंग,मंजेश पाल, अश्वनी गुप्ता, अरविंद बाजपेयी ,मुकेश गुप्ता आसुतोष अग्निहोत्री,दीपू गुप्ता, अरबिंद गुप्ता, राजा चौरसिया,अभिषेक तिवारी, हर्षित ,मनोज गुप्ता, अनिल पांडेय सहित सैकड़ों महिला पुरुष उपस्थित रहे।
निशान यात्रा व भंडारे का आयोजन
खाटू श्याम सेवा ट्रस्ट अध्यक्ष अमित दुबे ने बताया कि नगर में स्थित संतोषी माता मंदिर में श्री खाटू श्याम मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के बाद खाटू श्याम सेवा ट्रस्ट द्वारा नगर में विशाल निशान यात्रा के साथ साथ भंडारे का आयोजन होगा।
गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है
Post Views: 17