Kanpur News – तेज रफ्तार का फिर से दिखा कहर, डंफर ने ली चार भेड़ों की जान, ग्रामीणों में आक्रोश
कानपुर समाचार – घाटमपुर रोड पर फिर से हुआ सड़क हादसा, डंफर ने चार भेड़ों को दिया कुचल
रिपोर्ट – मनीष भटनागर – कानपुर नगर
Kanpur Nagar – उत्तर प्रदेश में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला फिर से कानपुर में देखने को मिला। जहां तेज रफ़्तार अनियंत्रित डंफर ने चार भेंड़ों को कुचल दिया। जिसकी वजह से चारों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जिसके चलते ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिला है।
चालक की हुई पिटाई
कानपुर के साढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत तेज रफ्तार डंफर में सड़क पर जा रही भेड़ो के झुंड को कुचल दिया। जिसमें चार भेड़ो की मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने डंफर चालक को पकड़ते हुए पीटने के बाद पुलिस के सुपुर्द कर दिया है।
जानिए कहां हुआ सड़क हादसा
बताते चले शनिवार सुबह बिरसिंहपुर निवासी चरवाहा रामकुमार भेड़ो को लेकर जंगल की तरफ जा रहा था तभी घाटमपुर की तरफ से मौरम से लदा डंफर साढ़ की तरफ की ओर तेज रफ्तार डंफर जा रहा था कि चालक द्वारा स्टेयरिंग पर नियंत्रण खोते हुए चार भेड़ो को कुचल दिया। फिलहाल पुलिस चालक को हिरासत में लेते हुए अग्रिम कार्रवाई को अंजाम दिया गया।
गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है
Post Views: 31