3

Recent News

पीलीभीत में वीरांगना अवंतीबाई जयंती पर हेमराज वर्मा का बड़ा ऐलान। अखिलेश यादव के नाम पर सपा सरकार बनने पर अवकाश और प्रतिमा की बात।

पीलीभीत में अवंतीबाई जयंती कार्यक्रम से हेमराज वर्मा का राजनीतिक संदेश, अखिलेश यादव के नाम पर बयान पीलीभीत। वीरांगना रानी…

पीलीभीत में उधार सिगरेट को लेकर विवाद खूनी संघर्ष में बदला। बेलचे से हमले में 70 वर्षीय दुकानदार की मौत, पिता-पुत्र समेत 3 आरोपी गिरफ्तार।

पीलीभीत: उधार सिगरेट नहीं मिली तो भड़क गया युवक! बेलचा लेकर लौटा, 70 वर्षीय दुकानदार पर हमला; इलाज के दौरान…

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या: बहन भी गंभीर घायल, घर से फोन करके बाहर बुलाया..

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 28 साल की आयशा को 14 अगस्त को तक्षशिला…

Shocking Crime: स्कूल में फायरिंग! FB Live कर छात्र ने क्लासमेट को गोली मारी, फिर खुद जान दी; 2 गार्डों की भी मौत..

Shocking Crime: फिलीपींस के जाम्बोआंगा शहर में मंगलवार को एक स्कूल कैंपस में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया।…

Pilibhit में प्रेमिका का खूनी खेल! प्रेमी को ट्रक में जिंदा जलाकर मार डाला; पुलिस को लगा था हादसे के बाद लगी थी आग..

Pilibhit के पूरनपुर में ट्रक में आग लगने से हुई एक व्यक्ति की मौत का मामला हत्या निकला है। पुलिस…

3

Recent News

पीलीभीत में अवंतीबाई जयंती कार्यक्रम से हेमराज वर्मा का राजनीतिक संदेश, अखिलेश यादव के नाम पर बयान पीलीभीत। वीरांगना रानी…

पीलीभीत: उधार सिगरेट नहीं मिली तो भड़क गया युवक! बेलचा लेकर लौटा, 70 वर्षीय दुकानदार पर हमला; इलाज के दौरान…

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 28 साल की आयशा को 14 अगस्त को तक्षशिला…

Shocking Crime: फिलीपींस के जाम्बोआंगा शहर में मंगलवार को एक स्कूल कैंपस में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया।…

Pilibhit के पूरनपुर में ट्रक में आग लगने से हुई एक व्यक्ति की मौत का मामला हत्या निकला है। पुलिस…

Breaking News

Kanpur News – यातायात माह के तहत शुरू ही जागरूकता, छात्र और छात्राओं को किया गया जागरूक

कानपुर समाचार – खुद के साथ ही दूसरों को भी करने का दिया गया संदेश, स्कूल में आयोजित हुआ कार्यक्रम 
 
रिपोर्ट – सर्वेश सोनू शर्मा – कानपुर नगर

Kanpur News – डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज, किदवई नगर में यातायात माह के अंतर्गत एनएसएस इकाई द्वारा यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज की प्राचार्या डॉ पूनम मदन जी एवं कानपुर साउथ जोन के ट्रैफिक इंचार्ज मनोज श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलन के द्वारा किया। 

 
फिर शुरू हुई जागरूकता की बात 
 
कार्यक्रम के शुभारंभ में बताया कि हम सभी को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। यह नियम हमारी सुरक्षा के लिए ही बने हैं, लेकिन वर्तमान में यह देखा जा रहा है कि जो नियम हमारी सुरक्षा के लिए बने हैं, हम उन्हीं को तोड़कर गर्व का अनुभव करते हैं, जो हमें नहीं करना चाहिए। 
 
पढ़िए क्या बोले ट्रैफिक जोन ने इंचार्ज 
 
मनोज श्रीवास्तव जी ने कहा कि सड़क सुरक्षा एक सामान्य व महत्वपूर्ण विषय है। इसके प्रति अधिक जागरूकता लाने के लिए इसे शिक्षा, सामाजिक जागरूकता जैसे विभिन्न क्षेत्रों से जोड़ा गया है। सभी को सड़क यातायात नियमों की सही जानकारी होनी चाहिए, विशेषकर बच्चे और युवा वर्ग को जो सड़क दुर्घटना के अधिक शिकार होते हैं। आंकड़ों के अनुसार, यह पाया गया है कि अस्पतालों में भर्ती होने वाले ज्यादातर मामले और मृत्यु की प्रमुख वजह सड़क दुर्घटना ही है।
 
डॉक्टर सीमा जी ने की अपील 

एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ सीमा मिश्रा ने कहा कि आम लोगों के बीच सड़क सुरक्षा जागरूकता उत्पन्न करने के कई माध्यम अपनाए जा सकते हैं, जैसे कार्यशाला, सेमिनार व पाठ्यक्रम में मूल सड़क सुरक्षा पाठ जोड़ने के द्वारा छात्र शिक्षा रुको, देखो, सुनो, सोचो और फिर पार करो अर्थात ग्रीन क्रॉस कोड के बारे में लोगों को जागरूक करना चाहिए। यातायात लाइटों को सीखना और रोड चिन्हों को समझना चाहिए। वर्ष 2023 की थीम सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा है।
 

टीएसआई ने बताया क्यों जरूरी है हेलमेट लगाना 
 
टी.एस.आई सुनील सिंह ने छात्राओं को हेलमेट की अनिवार्यता से अवगत कराया और हेलमेट लगाकर दुपहिया चलाने, व सीट बेल्ट लगाकर चारपहिया वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया, जिससे सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लग सके। उन्होंने कहा कि आए दिन नियमों के उल्लंघन करने वालों के चालान होते हैं, मगर फिर भी लोग नियमों का पालन नहीं करते है अकाल मृत्यु के शिकार होते है। नियमों के पालन से आपका ही लाभ होता है। इस कार्यक्रम में कॉलेज के सभी प्रशिक्षक-प्रशिक्षिकाएं मौजूद रहे।