Kanpur News – बेटी के हाथ पीले करने से पहले पिता की हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
कानपुर समाचार – गुजरात से आकर खुश था पिता, अचानक पड़ गया अटैक, पूरे इलाके में छाया मातम
रिपोर्ट – मनीष भटनागर – कानपुर नगर
Kanpur News – एक बेटी के साथ पूरे परिवार की खुशियों में उस वक्त मातम का काला साया अपना कोहराम मचा गया, जब गुजरात से आए पिता को इतनी ख़ुशी थी कि अचानक उन्हें अटैक पड़ गया। जिसे जब तक परिवार के सदस्य समझ पाते कि उस पिता की मौत हो गई। जिसके बाद उस परिवार का क्या हाल हुआ यह तो हम और आप समझ ही सकते हैं।
जानिए कहां हुआ यह दर्दनाक वाक्या
दर्द विदारक यह वाक्या कानपुर के साढ़ थाना क्षेत्र के कस्बा के मजरा तिवारीपुर गांव का है। जहां भगवान दिन उम्र लगभग उम्र लगभग 50 वर्ष काफी समय से गुजरात में मजदूरी कर अपने बच्चों का भरण पोषण करता था। पत्नी व एक बेटी वह दो छोटे छोटे बेटे हैं। वहीं पर अपनी बेटी अर्चना की अर्चना की शादी की तैयारी के लिए आया था। जो की अर्चना की शादी अभी दिसंबर में ही होनी थी।
गरीबी की बात कहते हुए तोड़ा दम
भगवान दीन अपनी पत्नी व बच्चों से शादी की व्यवस्था करने के लिए बातचीत कर रहा था कि गरीबी को देखते हुए बेटी की शादी किस तरह से करेंगे, बातचीत करते हुए अचानक भगवान दिन को अटैक पड़ गया। और कुछ ही देर बाद अचानक मौत हो गई।
कौन करेगा कन्यादान
मौत को देखते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पर पड़ोसियों ने अस्पताल ले जाने के लिए प्रयास करने लगे। लेकिन देर हो चुकी थी और डॉक्टर ने भी मृत घोषित कर दिया। अब देखने वाली बात यह है कि गरीब परिवार बेटी के हांथ किस तरह पीले कर पाएगा कैसे होगा कन्यादान।
गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है
Post Views: 20