Kanpur News – एनआरआई सिटी के पदाधिकारियों ने किया लाखों का फर्जीवाड़ा, कोर्ट के आदेश पर हुआ मुकदमा
कानपुर समाचार – पॉश NRI हाउसिंग की रेजिडेंट एसोसिएशन पर लाखों रुपए गबन का आरोप, आगे और जानिए
रिपोर्ट – शिवा शर्मा – कानपुर नगर
Kanpur News – कानपुर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है कि यहां की बड़ी, पॉश और प्रतिष्ठित हाउसिंग सोसाइटी माने जाने वाली NRI City इस समय विवादों के घेरे में है। वहां रहने वाले सैकड़ों निवासियों ने रेजिडेंट एसोसिएशन के पदाधिकारियों पर लाखों रुपए गबन और फर्जीवाड़ा का आरोप लगाया है। कोर्ट ने इस मामले में मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।
जानिए पूरा आरोप
NRI सिटी के निवासियों के अनुसार मेंटेनेंस का तकरीबन डेढ़ करोड़ रुपया इस सोसाइटी में आता है। 2021 में एसोसिएशन के चुनाव हुआ था उसके बाद से न तो कोई चुनाव हुआ और न ही पैसों का हिसाब किताब दिया गया। आरोप है कि पदाधिकारियों ने फर्जी दस्तावेज लगाकर चुनाव में खुद को विजयी घोषित कर दिया और लाखों रुपए का गबन कर लिया।
पढ़िए अधिवक्ता की जुबानी
इस मामले को देख रहे वादी के अधिवक्ता रवि राणा के अनुसार इस मामले में जब पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की तो निवासियों ने कोर्ट का सहारा लिया। जहां एमएम 3 की कोर्ट ने सभी के खिलाफ मुकदमा लिखने का आदेश दिया। इसके साथ ही एसडीएम द्वारा रिसीवर भी नियुक्त कर दिया गया है।
गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है
Post Views: 26