3

Recent News

Crime Petrol के एपिसोड जैसी वारदात! बर्खास्त सिपाही ने भिखारी को ज़िंदा जलाकर मारा, वजह होश उड़ा देगी..

Crime Petrol: उत्तर प्रदेश के हाथरस से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बर्खास्त सिपाही…

UP News: एम्बुलेंस में पहले ऑक्सीजन खत्म हुई, फिर पेट्रोल भी खत्म हुआ.. युवक की मौत से बवाल, तोड़फोड़..

UP News: उत्तर प्रदेश के रामपुर से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एंबुलेंस की…

पीलीभीत में गेहूं क्रय केंद्र से अनुपस्थित रहने पर प्रभारी अचल सिंह निलंबित। किसानों को हो रही परेशानी पर प्रशासन का बड़ा एक्शन।

गेहूं खरीद केंद्र से फरार प्रभारी पर गिरी गाज! प्रशासन का कड़ा एक्शन, निलंबन से मचा हड़कंप लापरवाही नहीं होगी…

बड़ी खबर: Delhi IGI Airport पर SpiceJet और Akasa Air के विमान टकराए, आखिर गलती किसकी? देखें वीडियो..

Delhi IGI Airport: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गुरुवार दोपहर एक बड़ा विमान हादसा टल गया, जब दो…

UP Train Accident: रेलवे ट्रैक पर पड़ी लाश देख रहे थे लोग, दूसरी ट्रेन ने 5 को कुचला, मौत.. 50 मीटर तक बिखरे टुकड़े

UP Train Accident: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बुधवार शाम एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जिसमें पांच लोगों…

3

Recent News

Crime Petrol: उत्तर प्रदेश के हाथरस से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बर्खास्त सिपाही…

UP News: उत्तर प्रदेश के रामपुर से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एंबुलेंस की…

गेहूं खरीद केंद्र से फरार प्रभारी पर गिरी गाज! प्रशासन का कड़ा एक्शन, निलंबन से मचा हड़कंप लापरवाही नहीं होगी…

Delhi IGI Airport: दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गुरुवार दोपहर एक बड़ा विमान हादसा टल गया, जब दो…

UP Train Accident: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बुधवार शाम एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ, जिसमें पांच लोगों…

Breaking News

Fatehpur News – बीजेपी विधानसभाओं की वोटर चेतना महाभियान में पदाधिकारियों को दिए गए दिशा निर्देश, जरूर पढ़िए

फतेहपुर समाचार – जिले की सभी 329 शक्ति केंद्रों में आयोजित बैठकों पर की गई चर्चा, जानिए पार्टी के दिशा निर्देश 

रिपोर्ट – लईक – फतेहपुर जनपद

Fatehpur News – जिले की छह विधानसभाओं में  भारतीय जनता पार्टी द्वारा कार्यशालाएं आयोजित की गई। जिसमें पार्टी द्वारा संचालित वोटर चेतना महाभियान पर अतिथियों द्वारा उपस्थिति अपेक्षित पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए। दौरान हुसैनगंज विधानसभा की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जिला प्रभारी रंजना उपाध्याय द्वारा उपस्थित जनों को अपनी विचारधारा के उन युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में वोटर बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई जो अट्ठारह वर्ष पूर्ण कर चुके हैंँ। वहीं नव बंधुओं के नाम भी फार्म 06 भर कर जोड़ने की बात कही गई।


खागा में भी चला अभियान 
 
खागा विधानसभा में अतिथि के रूप में उपस्थित जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल द्वारा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी चुनाव को ध्यान में रखते हुए हमें एक एक वोट बढ़ाने में लगाना होगा। अयाह शाह विधानसभा क्षेत्र की कार्यशाला में वोटर चेतना महाभियान के जिले के प्रवासी पवन प्रताप सिंह उपस्थित रहे। श्री सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि युवाओं के साथ ही हमें सीएमओ द्वारा 40 प्रतिशत से अधिक प्रमाणित दिव्यांग साथियों का फार्म 08 भर जमा करना है, जिससे उन्हें मतदान केंद्र पर न जाना पड़े और उनका वोट आसानी से निर्वाचन आयोग द्वारा जारी नियमानुसार पड़ सके। 
 
लोकसभा चुनाव पर देना है विशेष ध्यान 
 
वहीं अनूप अवस्थी द्वारा जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र की कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया गया,श्री अवस्थी ने संबोधन में कहा कि आज जिस तरह से नाकारे नाकाम विपक्षियों द्वारा झूठ फैलाया जा रहा है इसका जवाब हमें आने वाले लोकसभा चुनाव में पूरी ताकत से देना है जिसके लिए हमें अपने परिवार पड़ोस व बूथ के छूटे सदस्यों के नाम को वोटर लिस्ट में शामिल करना है।  
 
सदर विधानसभा में हुई बैठक

सदर विधानसभा क्षेत्र की कार्यशाला में मुख्य अतिथि दिनेश राय व बिंदकी विधानसभा क्षेत्र की कार्यशाला में अनीता गुप्ता द्वारा वोटर लिस्ट वाचन करके शेष नामों को जोड़ने पर बल दिया गया। उक्त कार्यशालाओं में सम्बंधित जनप्रतिनिधिगण, जिला पदाधिकारीगण, मंडल अध्यक्ष व प्रभारियों के साथ ही महाअभियान के जिला संयोजक ज्ञानेंद्र सचान,सह संयोजक मनोज मिश्रा  विधानसभा संयोजकों के साथ ही मंडल संयोजक व सहसंयोजक व मीडिया प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह  आदि मौजूद रहे।