( सौरिख से आनंद चतुर्वेदी की रिपोर्ट )
कन्नौज जिले में हिन्दू एकता सेवा ट्रस्ट जिलाध्यक्ष के भतीजे की सड़क हादसे में मौत हो गई । मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जिसके बाद शव गाँव मे पहुंचा जिससे क्षेत्र मे शोक की लहर दौड़ गई । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।
हिन्दू एकता सेवा ट्रस्ट जिलाध्यक्ष अतुल उपाध्याय के भतीजे शशांक उपाध्याय उर्फ विक्की पुत्र पंकज प्रकाश उपाध्याय उम्र 22 वर्ष ग्रामीण क्षेत्र में पानी की टंकी की पाइप लाइन बिछवाने का कार्य करते थे। दोपहर के समय साइड पर मोटरसाइकिल से जा रहे थे।सौरिख थाना क्षेत्र के ग्राम आलम शाह पुरवा के पास अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसमे वह गंभीर रूप से घायल हो गया सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायल को उपचार के लिए तिर्वा मेडिकल कालेज भर्ती कराया हालत गंभीर देख हैलट अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बीती रात उपचार के दौरान मौत हो गई।मृतक की मां मीनू पिता पंकज प्रकाश उपाध्याय ,भाई विशाल उपाध्याय व बहिन कोमल का रो-रोकर बुरा हाल है।