3

Recent News

Pilibhit में सजेगा बैडमिंटन का राज्य स्तरीय महाकुंभ! 14 अक्टूबर से गांधी स्टेडियम में जुटेंगे यूपी के 250 से अधिक शटलर..
Captain Smit Machhar पर हमला करने वाला को-पायलट हमाम अल-हमामी कौन? कट्टरपंथी सोंच के चलते निकाला गया था..

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

3

Recent News

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Breaking News

Kanpur News – बैंक के बाद डाकघर के अकाउंट से हुआ 21 लाख का फ्रॉड, कानपुर डाकघर में है खाता, आगे जानिए

कानपुर समाचार – डाकघर के कर्मचारियों ने किया गबन, जानिए किसके नाम कल्याणपुर थाने में दर्ज कराया गया मुकदमा 
 
रिपोर्ट – शिवा शर्मा – कानपुर नगर

Kanpur News – कानपुर में रिटायर्ड शिक्षिका के साथ 21 लाख रुपए का फ्रॉड हो गया। दंपति का अकाउंट डाक विभाग कानपुर के बड़े चौराहे पर था। दूसरे शहर से डाक कर्मियों ने अकाउंट नंबर का केवाईसी बदला और फ्राड जैसी वारदात को अंजाम दे डाला। इसके बाद आगरा के एक व्यक्ति के नाम से अकाउंट खोलकर केवाईसी नंबर से फ्रॉड कर दिया गया। इस फ्रॉड को करने वाले कोई और नहीं बुलंदशहर के डाककर्मी ही है। शहर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाले दंपति ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है।

इस तरह से हुआ फ्राड 

 
बुलंदशहर जाफराबाद के डाकघर जेवर के कर्मचारियों ने पहले आगरा के भूपेंद्र सिंह के नाम से खाता खोला। इसके बाद एक आरोपी की आईडी का इस्तेमाल कर कानपुर के दंपती के खाते से लिंक कर दिया। फिर उनके खाते से 21.75 लाख रुपये निकाल लिए। मुख्य आरोपी सौरभ दीक्षित साबोता जाफराबाद पोस्ट ऑफिस में तैनात है। उसकी 23 नवंबर को शादी होनी है।

इन कर्मचारियों ने की धोखाधड़ी 

 
डायरेक्टर पोस्टल सर्विसेज कानपुर सुबोध कुमार सिंह और पोस्टमास्टर जनरल आगरा रीजन राजीव उमराव ने डाक अधीक्षक बुलंदशहर त्रिभुवन प्रताप सिंह को पत्र भेजकर जांच करने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कानपुर के इंदिरानगर निवासी सुधीर कुमार सूद एक कंपनी से सेवानिवृत्त हैं, उनकी पत्नी प्रवीण सूद शिक्षिका है। इंदिरा नगर के पोस्ट ऑफिस में दोनों पति-पत्नी का संयुक्त खाता है। इनके खाते में करीब 22 लाख रुपये की धनराशि थी। इसमें 21 लाख 75 हजार 572 रुपये की धनराशि साबोता जाफराबाद पोस्ट ऑफिस में तैनात खुर्जा निवासी शाखा डाकपाल सौरभ दीक्षित व जेवर उप डाकघर में तैनात कर्मचारियों ने धोखाधड़ी कर निकाल ली।

बदली गई आईडी 

 
सौरभ दीक्षित के अलावा उप-डाकघर पहले सौरभ दीक्षित ने 21 अक्तूबर को आगरा निवासी भूपेंद्र सिंह के नाम से आईपीपीबी (इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक) में 100 रुपये से फर्जी खाता खोला। फर्जी खाते को डाक सहायक जेवर डाकघर सतीश कुमार की आईडी में हेरफेर कर कानपुर के सुधीर कुमार सूद के खाते से लिंक कर मूल खाताधारक का नाम, मोबाइल नंबर व आधार संख्या हटाकर भूपेंद्र सिंह का नाम चढ़ा दिया। इसके बाद 28, 29 व 30 अक्टूबर के बीच 21 लाख 75 हजार 572 रुपये की धनराशि ऑनलाइन ट्रांसफर कर ली। डाकघर सौरभ दीक्षित खाताधारक भूपेंद्र सिंह के बारे में कोई जानकारी नहीं दे पाया।

जांच में जुटी पुलिस 

 
डीसीपी पश्चिम विजय ढुल ने बताया कि दंपति की शिकायत पर कल्याणपुर थाने में आईटी एक्ट और सुसंगत धाराओं के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस मामले में कानपुर डाकघर के डाक अधिकारियों से बातचीत की गई है। फ्रॉड से जुड़े हुए हैं ।सभी खातों को सीज करने के लिए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई भी कर दी गई है।