3

Recent News

PMFME योजना में ₹10 लाख का लोन या सब्सिडी? 59 मिनट में पैसा मिलेगा? जानिए वायरल दावे का पूरा सच..

PMFME: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दावा तेजी से वायरल हो रहा है कि अगर कोई व्यक्ति कारोबार के…

Pilibhit News: 'वादे नहीं भुगतान चाहिए, हमको अपना दाम चाहिए' - किसान! मिलों की नीलामी, लेकिन किसान खाली हाथ..

Pilibhit News: पीलीभीत में गन्ना किसानों के बकाया भुगतान का मुद्दा एक बार फिर बड़ा सवाल बनकर सामने है। नवाबगंज…

Pilibhit Shocking News: जिंदा आदमी को कागजों में कर दिया ‘मृत’, रोक दी पेंशन! DM ने लिया बड़ा एक्शन, VDO सस्पेंड..

Pilibhit Shocking News: पीलीभीत में वृद्धावस्था पेंशन के सत्यापन में ऐसी गंभीर लापरवाही सामने आई, जिसने सरकारी रिकॉर्ड और जमीनी…

Pilibhit में सजेगा बैडमिंटन का राज्य स्तरीय महाकुंभ! 14 अक्टूबर से गांधी स्टेडियम में जुटेंगे यूपी के 250 से अधिक शटलर..
Captain Smit Machhar पर हमला करने वाला को-पायलट हमाम अल-हमामी कौन? कट्टरपंथी सोंच के चलते निकाला गया था..

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

3

Recent News

PMFME: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दावा तेजी से वायरल हो रहा है कि अगर कोई व्यक्ति कारोबार के…

Pilibhit News: पीलीभीत में गन्ना किसानों के बकाया भुगतान का मुद्दा एक बार फिर बड़ा सवाल बनकर सामने है। नवाबगंज…

Pilibhit Shocking News: पीलीभीत में वृद्धावस्था पेंशन के सत्यापन में ऐसी गंभीर लापरवाही सामने आई, जिसने सरकारी रिकॉर्ड और जमीनी…

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

Breaking News

BANDA NEWS: जिलाधिकारी ने समीक्षा बैठक में लिए अहम फैसले, जनपद वासियों को मिलेगी ये सौगात

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में जिलाधिकारी श्रीमती दुर्गा शक्ति नागपाल ने कैम्प कार्यालय में अधिकारियों संग समीक्षा बैठक की जिसमे मॉडल शॉप निर्माण आंगनबाडी केन्द्रों के निर्माण एवं गौशालाओं में गौवंशों को शीतलहर से बचाव एवं केयर टेकर के रुकने के सम्बन्ध में व्यवस्था किये जाने के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न हुई।

आपको बता दे की बैठक में जिलाधिकारी ने सरकारी राशन की दुकानों (मॉडल शॉप) के निर्माण किये जाने की समीक्षा करते हुए निर्माणाधीन 19 मॉडल शॉप के निर्माण कार्य को शीघ्र पूर्ण कराये जाने के निर्देश खण्ड विकास अधिकारियों को दिये। इसके साथ ही उन्होंने अन्य स्थानों पर भी मॉडल शॉप का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारम्भ किये जाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी ने अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका एवं नगर पंचायत तथा उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि यदि कोई राजकीय भवन खाली हो तों उसकी मरम्मत कराकर मॉडल शॉप बनाया जाए तथा अन्य स्थानों पर मॉडल शॉप हेतु भूमि चिन्हित कर ली जाए।

जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन आंगनबाडी केन्द्रों के निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिये कि निर्माणाधीन आंगनबाडी केन्द्रों के निर्माण कार्य में तेजी लाकर गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराया जाए। उन्होंने आंगनबाडी केन्द्रों को और बेहतर तथा सुन्दरीकरण करने के भी निर्देश दिये।

वहीं बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी गौशालाओं में गौवंशों हेतु आवश्यक भूसा, चारा की व्यवस्था के साथ ही ठण्ड से बचाव के लिए पर्याप्त व्यवस्था पॉलीथीन आदि की व्यवस्था कर ली जाए। उन्होंने गौशालाओं में गौवंशों के रख-रखाव हेतु केयर टेकर के रूकने की व्यवस्था के लिए अस्थायी व स्थायी व्यवस्था कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया कि एक सप्ताह में सभी गौशालाओं में केयर टेकर के रहने के लिए आवश्यक व्यवस्था की जाए। उन्होंने हरे चारे हेतु नेपियर घास को तैयार कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री आवासों के निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवासों के निर्माण कार्य की नियमित समीक्षा करने एवं कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री वेद प्रकाश मौर्य, समस्त उप जिलाधिकारी खण्ड विकास अधिकारी परियोजना निदेशक डीआरडीए जिला पूर्ति अधिकारी, जिला कार्यकम अधिकारी मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी उपस्थित रहे।