चमनगंज कानपुर निवासी महिला गदीरुन निशा चमन गंज थाने में होमगार्ड के पद पर कार्यरत थी। उन्हें कानपुर में होने वाले मेले में इमरजेंसी ड्यूटी के लिए लगाया गया था। ड्यूटी पर पहुंचने के लिए वह सुबह बिल्हौर के मकनपुर तिराहे पर पहुंची थीं और मकनपुर पहुंचने के लिए किसी सवारी का इंतजार कर रही थीं। तभी मकनपुर की तरफ जा रहे एक ट्रैक्टर से उन्होंने लिफ्ट मांगी और ट्रैक्टर पर सवार हो गई। मकनपुर मार्ग पर रहीमपुर करीमपुर गांव के सामने तेज रफ्तार ट्रैक्टर अचानक अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया और ट्रैक्टर पर सवार कुशाह पुरवा नानामऊ निवासी राजेंद्र व जितेन्द्र तथा महिला होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गए।
बैग खींचने के कारण हुआ हादसा
घायल ट्रैक्टर चालक के अनुसार महिला गार्ड का बैग ट्रैक्टर की स्टेरिंग में टकरा रहा था। बैग को दूर हटाने के लिए उसने बैग पड़ा ही था तभी महिला होम गार्ड ने अचानक बैग खींच दिया जिसके कारण स्टेरिंग एकदम से घूम गई और हादसा हो गया।

गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है