Kanpur Dehat News – गुरुवार को घर से निकले युवक का मिला शव, अब पीएम रिपोर्ट का इंतजार
कानपुर देहात समाचार – रामकिशोर का शव मिलते ही मची सनसनी, हत्या की आशंका से कराया गया पोस्टमार्टम
रिपोर्ट – मोहित बाथम – कानपुर देहात
Kanpur Dehat News – कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र में एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में गांव के बाहर शव मिला। जिसके बाद ग्रामीणों की भीड़ लगना शुरू गई। सभी के मन में सिर्फ एक ही सवाल था कि आखिरकार शव किसका हो सकता है। इस बाबत थाना पुलिस को पूरे मामले की सूचना दी गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पूछताछ करते हुए कार्रवाई शुरू कर की।
इस नाम से हुई शिनाख्त
जानकारी के मुताबिक मंगलपुर कस्बे के रहने वाले रामकिशोर का 23 वर्षीय पुत्र राजा उर्फ छोटू का शव मंगलपुर व चक्के पुरवा गांव के बीच खेतों को जाने वाली सड़क पर मिला। शव को देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया और मंगलपुर थाने के उपनिरीक्षक डोरीलाल पुलिसकर्मियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और कार्रवाई शुरू की।
गुरुवार से था लापता था रामकिशोर
मृतक के पिता रामकिशोर ने बताया कि बीते गुरुवार से उनका पुत्र राजा घर से निकला हुआ था और वापस नहीं आया था। शुक्रवार सुबह जानकारी मिली कि उनके पुत्र की मौत हो गई। इस वारदात पर मंगलपुर थाना प्रभारी निरीक्षक जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने पर व तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है
Post Views: 22