Crime News – सुनसान खंडहर में लटकी मिली लाश, जिसने देखा वो खौफ खा गया. फिर आगे जानिए
क्राइम न्यूज़ – सबने पूछा क्या करने गया था खंडहर, दो दिनों से लापता मृतक व्यक्ति, जानिए कौन है वो
रिपोर्ट – सुहैल अंसारी – कानपुर नगर
Crime News – यूपी के कानपुर में एक चौकाने वाली वारदात उस वक्त सामने आई जब अर्मापुर क्षेत्र में खंडहरनुमा खाली पड़ी एक कॉलोनी में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश लटकी हुई देखी गई थी। देखने वाले की नजर जैसे ही उस पर पड़ी तो वह इतना खौफजदा हो चुका था कि उसने भागकर आस पास के लोगों को इसकी जानकारी दी। कुछ ही देर बाद क्षेत्री थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
पुलिस की पड़ताल में हुआ खुलासा
मौके पर पहुंची पुलिस अभी पड़ताल कर ही रही थी कि कुंडे से लटक रही लाश की को एक व्यक्ति पहचान गया। जिसके आधार पर सूचना उसक परिजनों तक पहुंचाई गई। कुछ ही देर बाद खबर पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों में चीख पुकार मच गई। परिवार के सदस्य ने बताया कि मृतक का नाम राजेश कुशवाहा है। जो दो दिनों से लापता थे। जिसकी गुमशुदगी भी थाने में दर्ज है।
परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
परिजनों की माने तो राजेश अपनी ड्यूटी समाप्त करने के बाद शाम को वापस घर आया था और कुछ देर बाद वह घर से बिना कुछ बताए निकल गया था। परिजनों ने हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। जिस पर परिजनों से तहरीर ले ली गई है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का है इंतजार
पुलिस की माने तो राजेश का शव दो दिन पुराना है यानी राजेश जिस दिन से लापता हुआ था उसी दिन उसकी मौत हुई। इस पर शक आत्महत्या पर भी जाता है। वहीं परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। इस असमंजस में पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इन्तजार है तभी किसी आधार पर पहुंचा जा सकेगा।
गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है
Post Views: 24