3

Recent News

कानपुर में सनसनी: पिता ने 11 साल की जुड़वा बेटियों का गला काटा, दर्दनाक मौत.. खुद पुलिस को फोन किया और..

Kanpur Double Murder: उत्तर प्रदेश के Kanpur से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता…

Fire Accident Video: फिरोजाबाद की 150 साल पुरानी मंडी में भीषण आग, 60 से ज्यादा दुकानें राख, करोड़ों का नुकसान..
Love Jihad: 17 साल की नाबालिग हिन्दू लड़की से 10 लड़कों ने 3 साल तक किया रेप.. 1 ने फंसाया, फिर दोस्तों के सामने परोसा

Love Jihad: गुजरात के Kheda जिले से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक 17 वर्षीय नाबालिग हिन्दू…

Viral Video: नशे में धुत्त BJP पूर्व मंत्री के बेटे ने की छेड़छाड़, गिरफ्तार.. टहलने निकली माँ-बेटी ने बनाया वीडियो

Cricket News: अफगानिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज Shapoor Zadran इस समय गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। उन्हें ICU में…

Viral Video: नशे में धुत्त BJP पूर्व मंत्री के बेटे ने की छेड़छाड़, गिरफ्तार.. टहलने निकली माँ-बेटी ने बनाया वीडियो

Viral Video: उत्तर प्रदेश के Muzaffarnagar में छेड़छाड़ का गंभीर मामला सामने आया है। नई मंडी क्षेत्र में देर रात…

3

Recent News

Kanpur Double Murder: उत्तर प्रदेश के Kanpur से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पिता…

Love Jihad: गुजरात के Kheda जिले से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक 17 वर्षीय नाबालिग हिन्दू…

Cricket News: अफगानिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज Shapoor Zadran इस समय गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं। उन्हें ICU में…

Viral Video: उत्तर प्रदेश के Muzaffarnagar में छेड़छाड़ का गंभीर मामला सामने आया है। नई मंडी क्षेत्र में देर रात…

Breaking News

Kanpur News – परेड ग्राउंड में दो दिवसीय इज्लास सीरते सहाबा रजि० का हुआ आगाज, दिखी शान इ शौकत

कानपुर समाचार – उपाध्यक्ष मौलाना अमीनुल हक अब्दुल्लाह कासमी ने की अपील, इज्लास सीरते सहाबा में करें शिरकत 
 
रिपोर्ट – सुहैल अंसारी – कानपुर नगर 

Kanpur News – अंजुमन फरोग़ सुन्नत के ज़ेरे एहतमाम 2 दिवसीय इज्लास सीरते सहाबा रजि0 आज दिनांक 17, 18 जमादिउल ऊला 1445 हिजरी मुताबिक़ 2, 3 दिसम्बर 2023 बरोज़ सनीचर, इतवार बाद नमाज इशा परेड कानपुर में आयोजित होंगे। अंजुमन फरोग़ सुन्नत कानपुर के सदस्य और जमीयत उलेमा उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष मौलाना अमीनुल हक़ अब्दुल्लाह क़ासमी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि लम्बे समय से अंजुमन फरोग़ सुन्नत के ज़ेरे एहतमाम रजबी ग्राउण्ड परेड में यह इज्लास आयोजित किये जा रहे हैं। इस वर्ष भी यह इज्लास अंजुमन फरोग़ सुन्नत कानपुर के अध्यक्ष हाफिज़ मामूर अहमद जामई काज़ी ए शहर कानपुर की अध्यक्षता में अपने ऐतिहासिक शानो-शौकत के साथ आयोजित हो रहे हैं।

यह हस्तियां रहेंगी उपस्थित 
 
मौलाना अब्दुल्लाह क़ासमी ने बताया कि इज्लास में मुल्क के अकाबिर उलेमा ए किराम दारूल उलूम देवबन्द के नायब मोहतमिम मुफ्ती मुहम्मद राशिद आज़मी, दारूल उलूम देवबन्द के शूरा सदस्य मौलाना अब्दुल अलीम फारूक़ी लखनऊ, मौलाना अनीस आज़ाद नक्शबन्दी बिलग्रामी, मौलाना ईसा बन्दा इलाही संचलाक जामिया मदीनतुल उलूम कौशम्बा सूरत गुजरात , दारूल मुबल्लिग़ीन पाटा लखनऊ के मौलाना अनवारूल हक़ क़ासमी के अलावा  स्थानीय उलमा किराम भी खिताब फरमायेंगे। 
 
हाफिज़ मुहम्मद फहीम पिहानवी नात व मनक़बत का नज़राना ए अक़ीदत पेश करेंगे
 
मौलाना अब्दुल्लाह क़ासमी ने अंजुमन फरोग़ सुन्नत के पदाधिकारियों के हवाले से बताया कि इज्लास का शुभारम्भ क़ारी तैयब मज़ाहिरी सहारनपुर, मौलाना मुहीउद्दीन मज़ाहिरी उस्ताद मदरसा मज़हरूल उलूम निखट्टू शाह, क़ारी मुहम्मद ग़ज़ाली खां इमाम मुसल्ला एस ए हाउस तिलावत ए कुरआन पाक से करेंगे। हरदोई से तशरीफ ला रहे हाफिज़ मुहम्मद फहीम पिहानवी नात व मनक़बत का नज़राना ए अक़ीदत पेश करेंगे। 
 
03 दिसंबर को होगा महिलाओं का खुसूसी प्रोग्राम 
 
मस्जिद बेनाझाबर के इमाम मौलाना समीउल्लाह क़ासमी और मदरसा फारूक़िया पुराना कानपुर के उस्ताद क़ारी मुहम्मद आसिफ साक़िबी संचालन के कर्तव्यों को पूरा करेंगे। उन्होंने बताया कि इज्लास में महिलाओं के लिये पर्दे की पूरी व्यवस्था रहेगी। दूसरे दिन अर्थात् 3 दिसम्बर 2023 बरोज़ इतवार दो बजे दिन में पर्दे के एहतमाम के साथ परेड ग्राउण्ड में महिलाओं का खुसूसी प्रोग्राम भी आयोजित होगा। मौलाना अब्दुल्लाह ने बताया कि इस वक्त़ इज्लास की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। उन्होंने शहर के अवाम से अपील की है कि बड़ी संख्या में शरीके इज्लास होकर उलेमा के बयानात से फायदा उठायें।