रिपोर्ट: आनंद चतुर्वेदी
शादी समारोह से वापस आते समय ट्रैक्टर की टक्कर से बाईक सवार हुए घायल एम्बुलेंस द्वारा अस्पताल लेजाया गया जहां डॉक्टर बाईक चालक को मृत घोषित करदिया वही घायल को गंभीर हालत में तिर्वा मेडिकल कालेज रेफर कर करदिया।पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
शादी समारोह से वापस आते समय हुआ हादसा
औरैया जनपद के रम्पुरा निवासी रोहितपुत्र बबलू उम्र 26 वर्ष मौसेरे भाई मोनू पुत्र राकेश कुमार निवासी ग्राम ऑरेठा थाना सौरिख जनपद कन्नौज के साथ मामा राजू पुत्र सुखराम की बेटी की शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौटते समय ग्राम टड़ाराय पुर स्थित पेट्रौल पंप के सामने आलू से भरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी जिसमे बाइक सवार दोनों गम्भीर रूप से घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए सीएससी भर्ती कराया गया जहाँ डॉक्टर ने रोहित पुत्र बबलू को मृत घोषित कर दिया।सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।वही सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है