3

Recent News

IPL Online Betting: लखनऊ में IPL सट्टेबाजी में लाखों हारा, 11वीं मंजिल से कूदा प्रॉपर्टी डीलर, मौत.. 8 महीने पहले लव मैरिज!

IPL Online Betting: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गुडंबा थाना क्षेत्र स्थित जनेश्वर…

UP Encounter: बुर्खा पहनी महिला से अश्लील हरकत करने वाले 'नौशाद' के पैर में गोली, यूपी पुलिस का रिकॉर्ड बरकरार..

UP Encounter: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में बुर्का पहने महिला से सुनसान गली में छेड़छाड़ करने वाले आरोपी नौशाद को…

बरगी डैम क्रूज हादसा: 9 शव मिले, सामने आई सबसे दर्दनाक तस्वीर.. आखिरी सांस तक 4 साल के बेटे को सीने से चिपकाई रही माँ

बरगी डैम क्रूज हादसा: मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी डैम में गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज…

Hindi News: 1 मई से बदल गए कई नियम; कॉमर्शियल गैस सिलेंडर ₹994 महंगा, ऑनलाइन गेमिंग के नए नियम लागू
मिर्जापुर में पुलिस चौकी पर हमला करने वाले आरोपी गिरफ्तारी के बाद हाथ जोड़कर माफी मांगने लगे। योगी राज में गुंडई की अकड़ मिनटों में निकली।

मिर्जापुर में खाकी पर हमला करने वालों की निकली अकड़, गिरफ्तारी के बाद हाथ जोड़कर बोले- “साहब, गलती हो गई”…

3

Recent News

IPL Online Betting: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गुडंबा थाना क्षेत्र स्थित जनेश्वर…

UP Encounter: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में बुर्का पहने महिला से सुनसान गली में छेड़छाड़ करने वाले आरोपी नौशाद को…

बरगी डैम क्रूज हादसा: मध्य प्रदेश के जबलपुर स्थित बरगी डैम में गुरुवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज…

मिर्जापुर में खाकी पर हमला करने वालों की निकली अकड़, गिरफ्तारी के बाद हाथ जोड़कर बोले- “साहब, गलती हो गई”…

Breaking News

Kannauj News : ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो पल्लेदार की मौत‚ भाकियू जिलाध्यक्ष घायल

रिपोर्ट : अश्वनी पाठक

कन्नौज जिले के छिबरामऊ जीटी रोड हाईवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने कई वाहनों में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो पल्लेदारों को ट्रक ने रौंद दिया, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि ट्रक की टक्कर से कार सवार भाकियू जिलाध्यक्ष घायल हो गए। शवों के ऊपर से कई वाहन गुजर जाने से वह क्षत विक्षत हो गए। ऐसे में पुलिस ने आनन-फानन में पल्लेदारों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए कन्नौज भेज दिया।
छिबरामऊ शहर की निगम मंडी के पास कानपुर की तरफ जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से एक कार में टक्कर मार दी। इसके बाद चालक ने ट्रक की स्पीड बढ़ा दी, जिससे ट्रक अनियंत्रित हो गया और एक गेस्ट हाउस के सामने बाइक सवार दो पल्लेदारों को रौंदता हुआ निकल गया, जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा के बाद पल्लेदारों के ऊपर से कई भारी वाहन गुजर जाने से उनके शव बुरी तरह क्षत विक्षत हो गए। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शवों को कब्जे में लेकर आनन-फानन में उन्हें पोस्टमार्टम के लिए कन्नौज भेज दिया।
उधर दुर्घटना कर भाग रहे ट्रक ने पश्चिमी बाईपास के पास एक अन्य कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार भाकियू जिलाध्यक्ष राजा शुक्ला घायल हो गए, जबकि कार में बैठे अन्य उनके साथी मामूली रूप से चुटहिल हुए हैं। टक्कर मारने के बाद चालक ने ट्रक भगा दिया, लेकिन लोगों ने पीछा कर ट्रक को शहर की काशीराम कॉलोनी के पास पकड़ लिया। मौके पर भीड़ जुट गई। इस दौरान भीड़ का फायदा उठाकर चालक मौके से रफूचक्कर हो गया। उधर लोगों ने शवों की शिनाख्त नौगाई गांव निवासी पल्लेदार शिवराम उर्फ दरोगा (45) तथा हरदोई जनपद के कुंवरपुर गांव निवासी पल्लेदार देवेंद्र के रूप में की है। फिलहाल पल्लेदार शिवराम के परिजन कन्नौज के लिए रवाना हो गए हैं।