रिपोर्ट : सुमित मिश्रा
कन्नौज जिले के हसेरन क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक आमने-सामने टकरा गई। जिसमें दोनों बाइक सवार घायल हो गए। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। वहीं इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएससी भेजा। जहां गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सक ने तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया ।
कस्बा हसेरन के खढनी रोड दुर्गा मंदिर के सामने दो बाइक आमने-सामने टकरा गई। टक्कर लगते ही दोनों बाइक सवार घायल हो गए। बाइक सवार राहुल निवासी मऊ शिवरा अपनी रिश्तेदारी सौरिख गए थे। वहां से घर वापस आते समय दुर्गा मंदिर के सामने बाइक टकरा गई। बाइक सवार सुनील तिर्वा निवासी कंसुआ आए हुए थे। कंसुआ से गोपालपुर आ रहे थे । आमने-सामने बाइक टकराने से दोनों घायल हो गए। गांव के लोगों भीड़ लग गई। वहीं इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे चौकी प्रभारी सहित सुरक्षाकर्मियों ने घायलों को उपचार के लिए हसेरन सीएससी ले गए। जहां चिकित्सक ने गंभीर हालत को देखते हुए दोनों बाइक चालको को तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।