Kanpur News: आसमान ने ओढ़ी कोहरे की चादर, राजधानी समेत कानपुर में कम हुई विजिबिलिटी, इन जगहों पर हुए हादसे
कानपुर न्यूज़: कोहरे ने तोडा पंद्रह वर्षों का रिकार्ड, कोहरे के बीच गुजरी बुधवार की सुबह, हादसों ने मचाई अफरा-तफरी
रिपोर्ट – शिवा शर्मा – कानपुर नगर
Kanpur News: उत्तर प्रदेश में बुधवार सुबह से ही आसमान पर घना कोहरा छाया रहा। लखनऊ, प्रयागराज, कानपुर समेत कई शहरों में विजिबिलिटी 20 मीटर तक सिमट गई। मौसम विभाग ने प्रदेश में 30 दिसंबर तक घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। जिसके चलते मौसम विभाग ने जनवरी के पहले सप्ताह यूपी में हल्की बारिश के भी आसार जताए हैं।
पढ़िए मौसम विभाग का अलर्ट
चंद्रशेखर आजाद विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक सुनील पांडेय ने बताया की साल के अंतिम दिन कोहरे और धुंध के रूप में बीतेंगे। उन्होंने बताया कि कोहरे की वजह से विजिबिलिटी काफी कम है। उनका कहना था कि नए साल में कही कही बारिश होने की भी संभावना है, और जब दिन के तापमान कम होंगे तब थोड़ी सर्दी बढ़ेगी।
हादसों से भरी रही बुधवार की सुबह
पंद्रह वर्षों के बाद इस तरह के घने कोहरे ने प्रदेश के कई जिलों में तबाही सी मचा दी। जिसके चलते ग्रेटर नोएडा के समीप बीस वाहन आपस में टकरा गए तो कानपुर समेत कई जिलों में छोटे मोटे हादसे होते रहे। बस गलीमत इतनी रही कि कहीं भी किसी प्रकार के बड़े हादसे की खबर नहीं मिली।
गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है
Post Views: 23