Kanpur News: जमीयत उलेमा के प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस आयुक्त से की शिष्टाचार भेंट, संस्था के कार्यों से कराया परिचित
कानपुर न्यूज़: शिष्टाचार भेंट के दौरान दिलाया विश्वास, पुलिस ऑफ़ कमिश्नर ने की सरहाना, जानिए कौन कौन था उपस्थित
रिपोर्ट – सुहेल अंसारी – कानपुर नगर
Kanpur News: कानपुर शहर में पुलिस आयुक्त बनकर आये अखिल कुमार से सोमवार को जमीयत उलेमा शहर कानपुर के एक प्रतिनिधि मंडल ने भेंट कर उनका स्वागत किया तथा पुलिस आयुक्त को नगर जमीयत उलेमा तथा उसकी सेवाओं से परिचय कराया।
इन लोगों ने की शिष्टाचार भेंट
जमीयत उलेमा कानपुर नगर के अध्यक्ष डा0 हलीम उल्लाह खां ने बताया कि कानपुर में पधारे ने पुलिस आयुक्त अखिल कुमार से आज जमीयत उलेमा शहर कानपुर का एक प्रतिनिधिमंडल मिला तथा पुलिस आयुक्त को गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया।
उन्होने बताया कि पदाधिकारियों द्वारा नगर जमीयत उलेमा तथा इसकी सेवाओं से पुलिस आयुक्त को परिचय कराया गया। प्रतिनिधि मण्डल में मौलाना मौहम्मद अकरम जामई, मौलाना, नूरूददीन अहमद कासमी, सचिव जुबेर अहमद फारूकी, डा0 मुहम्मद मुबारक, मौलाना शादान नफीस कासती तथा सचिव मोहम्मद साद हातिम उपस्थित रहे।
Post Views: 11