3

Recent News

Pilibhit में सजेगा बैडमिंटन का राज्य स्तरीय महाकुंभ! 14 अक्टूबर से गांधी स्टेडियम में जुटेंगे यूपी के 250 से अधिक शटलर..
Captain Smit Machhar पर हमला करने वाला को-पायलट हमाम अल-हमामी कौन? कट्टरपंथी सोंच के चलते निकाला गया था..

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

3

Recent News

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Breaking News

Kanpur News: कानपुर में नहीं थम रहा चोरी का सिलसिला, घाटमपुर के इस घर को बना डाला अगला शिकार

कानपुर न्यूज़: सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए चोरों के चेहरे, शिनाख्त के लिए पुलिस ने सतर्क किया अपना सूचना तंत्र 
 
रिपोर्ट – मनीष भटनागर – कानपुर 

Kanpur News: कानपुर के घाटमपुर में बेखौफ चोर पुलिस की गश्त को लगातार चुनौती दे रहे है, जिसके चलते चोर लगातार चोरी की घटना को अंजाम देने से चूक नही रहे है। ऐसा ही एक मामला घाटमपुर कोतवाली के जवाहर नगर पूर्वी बाबा वाली गली में देखने को मिला, जहां बेखौफ चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाते हुए लाखो की ज्वैलरी समेत नकदी पार कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। वहीं घटना को अंजाम देकर भाग रहा चोर पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए।मामले की जानकारी होने के दौरान स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना पीड़ित व पुलिस को दी।सूचना पर पहुंची पुलिस डॉग स्क्वायड व फोरेंसिक टीम की मदद से फरार चोरों की तलाश में जुटी हुई है।

जानिए कहां हुई वारदात 

जानकारी के मुताबिक बताते चले कि नितिन किशोर घाटमपुर कोतवाली के जवाहर नगर पूर्वी बाबा वाली गली के रहने वाले है। पीड़ित के अनुसार बीती तीन तारीख को उनकी पत्नी का एक्सीडेंट हो गया था, जिसके चलते उनका इलाज कानपुर के साकेत नगर स्थित डेल्टा हॉस्पिटल में चल रहा था। बीती रात सूना घर पाकर बेखौफ चोर मुख्य द्वार का ताला तोड़कर घर में घुस गए,जहां चोर घर में रखे लाखों के जेवर व पचास हजार रुपए पार कर घटना को अंजाम देते हुए फरार हो गए।
 
पुलिस ने कहा जल्द होगा खुलासा 
 
वहीं चोरी की घटना को अंजाम देकर भाग रहे चोर पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए।सुबह जब आस पास के लोगो ने घर के दरवाजे का ताला टूटा हुआ देखा,तो इस घटना की सूचना पीड़ित परिवार व पुलिस को दी। जहां सूचना पर पहुंची पुलिस डॉग स्क्वायड,फोरेंसिक टीम की मदद से फरार चोरों की तलाश में जुटी हुई है।