3

Recent News

Crime News: सेक्स्टॉर्शन केस में महिला क्रिकेटर समेत 3 गिरफ्तार, ब्लैकमेल कर मुंबई के व्यापारी से वसूले 63 लाख..

Crime News: मुंबई में एक बड़े साइबर क्राइम का खुलासा हुआ है, जिसमें जम्मू-कश्मीर से जुड़ी एक महिला क्रिकेटर और…

Mirzapur Accident: 11 की मौत, 9 लोग बोलेरो में जिंदा जले.. लाशें देखकर डॉक्टर भी कांपे, 8 एक ही परिवार के..

Mirzapur Accident: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में बुधवार रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। मिर्जापुर-रीवा नेशनल…

UP Board Result 2026: 10वीं में 'कशिश वर्मा' तो 12वीं में 'शिखा वर्मा' ने किया टॉप, मिलेगा 1 लाख कैश, लैपटॉप और..

UP Board Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 23 अप्रैल 2026 को हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं)…

यूपी में सनसनीखेज वारदात: किन्नरों ने दूल्हे के भतीजे को मारी गोली, शादी में शगुन को लेकर हुआ बवाल!

यूपी में सनसनीखेज वारदात: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। कुंवरगांव थाना क्षेत्र…

UP Accident News: लखीमपुर में बड़ा हादसा! मुंडन कार्यक्रम में जा रही ट्रॉली पलटी, 3 किशोरियों समेत 5 की मौत..

UP Accident News: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पढ़ुआ थाना…

3

Recent News

Crime News: मुंबई में एक बड़े साइबर क्राइम का खुलासा हुआ है, जिसमें जम्मू-कश्मीर से जुड़ी एक महिला क्रिकेटर और…

Mirzapur Accident: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में बुधवार रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। मिर्जापुर-रीवा नेशनल…

UP Board Result 2026: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 23 अप्रैल 2026 को हाईस्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं)…

यूपी में सनसनीखेज वारदात: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। कुंवरगांव थाना क्षेत्र…

UP Accident News: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पढ़ुआ थाना…

Breaking News

Kanpur News: खजाने के लालच में भुसुंघों ने खोद डाला शिव मंदिर का गर्भगृह, चारों तरफ मचा हड़कंप

कानपुर न्यूज़: एक बार फिर से भुसुंघों की चर्चा हुई तेज, जानिए कहां के मंदिर में तलाश रहे थे खजाना और कर डाला बड़ा अपराध 
 
रिपोर्ट – मनीष भटनागर – कानपुर नगर 
 
Kanpur News – उत्तर प्रदेश में लंबे समय के बाद एक बार फिर से भुसुंघों की चर्चा तेज हो गई है जिसके चलते भुसुंगों ने खजाने की तलाश में कानपुर एक शिव मंदिर के गर्भगृह को ही खोद डाला है जिसकी खबर फैलते ही चारों दिशाओं में इसकी चर्चा सुर्ख़ियों में तब्दील हो गई वहीँ खबर मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी है। 
 
जानिए कहां भुसुंगों ने खोद डाला गर्भगृह 
 
जानकारी के मुताबिक बताते चले कि घाटमपुर कोतवाली क्षेत्र के फरीदपुर गांव के किनारे प्राचीन पातालेश्वर महादेव मंदिर स्थित है। यहां पर देर रात आए अराजक तत्वों ने खजाने के लालच में रात भर मंदिर के गर्भ गृह में खुदाई की,चर्चा है कि खजाने के लालच में  भुसुंगा आये हुए थे और मंदिर के गर्भ गृह को लगभग छह फुट गहरा खोद डाला। गनीमत रही कि खुदाई के दौरान यहां पर शिवलिंग और नंदी जी की प्रतिमा सुरक्षित रही, जिसके चलते ग्रामीणों में माहौल शांत बना हुआ है।
 
खजाना मिलने की बनी रही चर्चा 
 
वहीं ग्रामीणों में चर्चा है कि मंदिर में खुदाई के दौरान अराजक तत्व खजाना अपने साथ ले गए है। यह बात क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। सुबह ग्रामीण जब मंदिर में पूजा करने पहुंचे तब उन्होंने मंदिर का गर्भ गृह को खुदा हुआ पड़ा देखा।
 
जांच और तलाश में जुटी पुलिस 
 
मामले की जानकारी होते ही यह बात पूरे गांव में आग की तरह फैल गई।वही धीरे धीरे ग्रामीणों की भीड़ जुटना शुरू हो गई।वही ग्रामीणों ने इस मामले की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। घटना की जानकारी मिलते ही घाटमपुर एसीपी रंजीत कुमार सिंह ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों से घटना की जानकारी जुटाई है। ग्रामीणों ने एसीपी घाटमपुर को बताया कि धन के लालच में मंदिर के गर्भ गृह को अराजक तत्वों ने रात में खोद डाला है। जिसके बाद अराजक तत्व यहां से मिला हुआ खजाना लेकर भाग गए है। घाटमपुर एसीपी रंजीत कुमार ने बताया की घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।
 
अब पढ़िए कौन होते हैं भुसुंगा 
 
पुराने जमाने में मानव जाती का एक वर्ग ऐसा था जो भूमि को सूंघकर यह बता देता था कि यहां खजाना हो सकता है। जिसका प्रचलन  कभी कदर देखने को मिल जाता है जिसमे कुछ लोग उसी वर्ग का वंशज बताकर अपनी योग्यता को तरासने का काम करते हैं। जिनकी चर्चा कानपुर से फतेहपुर के बीच बनी रहती थी जिसके चलते अक्सर फतेहपुर के जहानाबाद में इनकी चर्चा बहुत रहती थी लेकिन पिछले एक दशक से इनका विलुप्त होना पाया गया था पर बीती रात घाटमपुर म हुई इस घटना को देख लगता है कि यह दुःसाहस भुसुंघों का ही हो सकता है।