3

Recent News

पीलीभीत में वीरांगना अवंतीबाई जयंती पर हेमराज वर्मा का बड़ा ऐलान। अखिलेश यादव के नाम पर सपा सरकार बनने पर अवकाश और प्रतिमा की बात।

पीलीभीत में अवंतीबाई जयंती कार्यक्रम से हेमराज वर्मा का राजनीतिक संदेश, अखिलेश यादव के नाम पर बयान पीलीभीत। वीरांगना रानी…

पीलीभीत में उधार सिगरेट को लेकर विवाद खूनी संघर्ष में बदला। बेलचे से हमले में 70 वर्षीय दुकानदार की मौत, पिता-पुत्र समेत 3 आरोपी गिरफ्तार।

पीलीभीत: उधार सिगरेट नहीं मिली तो भड़क गया युवक! बेलचा लेकर लौटा, 70 वर्षीय दुकानदार पर हमला; इलाज के दौरान…

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या: बहन भी गंभीर घायल, घर से फोन करके बाहर बुलाया..

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 28 साल की आयशा को 14 अगस्त को तक्षशिला…

Shocking Crime: स्कूल में फायरिंग! FB Live कर छात्र ने क्लासमेट को गोली मारी, फिर खुद जान दी; 2 गार्डों की भी मौत..

Shocking Crime: फिलीपींस के जाम्बोआंगा शहर में मंगलवार को एक स्कूल कैंपस में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया।…

Pilibhit में प्रेमिका का खूनी खेल! प्रेमी को ट्रक में जिंदा जलाकर मार डाला; पुलिस को लगा था हादसे के बाद लगी थी आग..

Pilibhit के पूरनपुर में ट्रक में आग लगने से हुई एक व्यक्ति की मौत का मामला हत्या निकला है। पुलिस…

3

Recent News

पीलीभीत में अवंतीबाई जयंती कार्यक्रम से हेमराज वर्मा का राजनीतिक संदेश, अखिलेश यादव के नाम पर बयान पीलीभीत। वीरांगना रानी…

पीलीभीत: उधार सिगरेट नहीं मिली तो भड़क गया युवक! बेलचा लेकर लौटा, 70 वर्षीय दुकानदार पर हमला; इलाज के दौरान…

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 28 साल की आयशा को 14 अगस्त को तक्षशिला…

Shocking Crime: फिलीपींस के जाम्बोआंगा शहर में मंगलवार को एक स्कूल कैंपस में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया।…

Pilibhit के पूरनपुर में ट्रक में आग लगने से हुई एक व्यक्ति की मौत का मामला हत्या निकला है। पुलिस…

Breaking News

Sadhvi on Ram Mandir: कानपुर पहुंची साध्वी निरंजन, कहा जाति धर्म और राजनीति से हटकर हैं रामलला

साध्वी ऑन राम मंदिर: 22 जनवरी को होगी प्रभु श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा, आगे पढ़िए कानपुर में क्या बोल गईं साध्वी निरंजन ज्योति 
 
रिपोर्ट – शिवा शर्मा – कानपुर नगर 

Sadhvi on Ram Mandir: भारतीय खाद्य निगम के 60 वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंची बीजेपी मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने सभी देश और प्रदेश वासियों से अपील करते हुए कहा है कि वह आने वाली 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले प्रभु श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होकर उस क्षण को यादगार बनाने का कार्य करें। क्योंकि यह देश के हर व्यक्ति के लिए सौभाग्य की बात होगी कि उनके समय में उनकी आँखों के सामने प्रभु श्री राम फिर से अयोध्या के मंदिर में विराजमान होने जा रहे हैं। 
 
पश्चिम बंगाल में साधुओं की पिटाई पर जताई चिंता 

कार्यक्रम के पश्चात साध्वी ने मीडिया से बात करते हुए केंद्र और प्रदेश की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। इस दौरान पश्चिम बंगाल में साधुओं पर हुए हमले की निंदा करते हुए उन्होंने कहा कि धर्म के प्रति अपना जीवन समर्पित करने वाले संतों को अपमानित किया गया लेकिन इंडिया गठबंधन के किसी भी नेता ने इसका विरोध नहीं किया, विपक्ष केवल धर्म को अलग अलग नामों से संबोधित करके उसका मजाक उड़ाते हैं, इसलिए जब दीपक बुझने को होता है तब उसकी लौ बहुत तेज होती है,,और अब विपक्षियों का अंत होने वाला है। 
 
आमंत्रण स्वीकार न करने पर भी किया करारा प्रहार 

कांग्रेस और समाजवादी पार्टी द्वारा राम मंदिर आने का निमंत्रण अस्वीकार करने के मामले पर उन्होंने कहा कि उन्होंने पहले ही राम के अस्तित्व को अस्वीकार कर दिया था, लेकिन विपक्षी पार्टियों को अयोध्या आने का निमंत्रण श्री राम जानकी ट्रस्ट ने दिया है, इसलिए राम लला सबके हैं। सबको जाना चाहिए, क्योंकि राम इस धरती के आराध्य है, इसलिए पार्टी और जातिवाद से हटकर सबको अयोध्या जाना चाहिए।