रिपोर्ट – शिवा शर्मा – कानपुर नगर
Kanpur News: उत्तर प्रदेश के कानपुर में एंटी नारकोटिक्स टाक्स फ़ोर्स और कानपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिसके तहत एंटी नारकोटिक्स टाक्स फ़ोर्स और कल्याणपुर थाने की पुलिस ने एक किलो हेरोइन बरामद की है। जिसकी कीमत करीब सात करोड़ रुपए बताई जा रही। इस खुलासे को करते हुए टीम के सदस्यों ने वाहवाही बटोरने का कार्य करके कमिश्नरेट पुलिस का सिर गर्व से ऊँचा करने का सराहनीय कार्य किया है।
पुलिस उपायुक्त पश्चिम विजय ढुल ने बताया कि एएनटीएफ के पुलिस उपाधीक्षक आगरा और बाराबंकी द्वारा मादक पदार्थो के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के अंतर्गत मुखबिर की सूचना के आधार पर कल्याणपुर थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर से मोहम्मद रेहान को गिरफ्तार किया गया। जिसके पास से एक किलो हेरोइन बरामद हुई है।
विजय ढुल ने बताया कि फतेहपुर का रहने वाला रेहान हीरोइन कैरियर के रूप में काम करता है। रेहान लखनऊ से कानपुर आया था और अपने एक साथी के साथ उसको दिल्ली जाना था, लेकिन वो पुलिस से बच नहीं सका, और एक किलो हेरोइन के साथ उसको गिरफ्तार कर लिया गया।