आईपीएस अखिल कुमार के इस सख्त पहरे में सबसे पहले असामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी जो पूर्व से इस अराजकता में नाम दर्ज हैं। जिसके तहत ऐसे अराजक तत्वों को नजरबंद भी किया जा सकता है। वहीं दूसरी सुरक्षा की दृष्टि से शहर में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों पर पुलिस के स्पेशल टीम की नजर बनी रहेगी, जिसके चलते अगर कोई संदिघ्द दीखता है तो उसे तत्काल प्रभाव से गिरफ्तार करते हुए कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही इंटेलिजेंस और सर्विलांस व पुलिस की पूरी टीम को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है।
3 भागो में संदिग्धों की गई है तैयार की गई है सूची
इस संबंध में पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर शहर के लगभग 300 संदिग्ध लोगों को चिन्हित करके लिस्ट बनाई गई है। जिसके तहत इन पर कभी भी क़ानूनी कार्रवाई किये जाने का निर्देश भी दिया गया है। वहीं पुलिस आयुक्त का कहना है कि अगर कोई भी शहर के वातावरण को खराब करने की कोशिश करता है तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।

गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है