Kanpur News: कमिश्नरेट पुलिस में दिखा बीट पुलिस अधिकारी का सबसे बड़ा नजारा, गुजैनी थाने में बुला ली गई मित्रों की बैठक
कानपुर न्यूज़: थाना प्रभारी विनय तिवारी की पहल हुई सफल, थाने पहुंचे मित्रों ने कहा पुलिस के हर एक कदम पर रहेगा उनका साथ, आगे पढ़िए
रिपोर्ट – शिवा शर्मा – कानपुर नगर
Kanpur News: कानपुर की कमिश्नर अखिल कुमार की पहल बीट पुलिस अधिकारी का सबसे बड़ा और पहला नजारा साउथ क्षेत्र के गुजैनी थाने में देखने को मिला। जहां थाने में तैनात प्रभारी विनय तिवारी की पहल का वो सफल दृश्य इस बात की पुष्टि कर रहा था कि हकीकत में आईपीएस अखिल कुमार की बीट पुलिस अधिकारी की पहल जनता के बीच सफल कारगर है। जिसके चलते गुजैनी थाना प्रभारी विनय तिवारी ने अपने थाना क्षेत्र के उन सभी मित्रों को बुलाकर एकत्रित कर लिया जो यूपी पुलिस के हर एक कदम पर अपना सहयोग प्रदान करके जनता के बीच पुलिस विभाग मित्र होने का मुखौटा साबित करने का कार्य करते हैं।
विनय तिवारी की पहल में दिखा था दोस्ताना
कई वर्षों बाद ऐसा उस वक्त देखने को मिला जब थाने में मित्रों के नाम की बैठक की गई। जिसकी पहल करने वाले गुजैनी थाना प्रभारी को श्रेय जाता है कि उनके द्वारा बुलाई गई मित्रों की बैठक न केवल सफल हुई बल्कि जमीनी स्तर पर इस बैठक भी देखने को मिलने लगा है। जिसके चलते क्षेत्र में पुलिस के मित्र बने क्षेत्रीय सम्मानित जन अपने अपने तरीके से जनता के बीच पुलिस का संदेश पहुंचाकर मित्र पुलिस के प्रति जागरूकता करने कर रहे हैं।
बैठक में शामिल हुए थे यह मित्र पुलिस
थाना प्रभारी विनय तिवारी द्वारा बुलाई गई बैठक में थाना क्षेत्र में रहने वाले सम्मानित लोगों में वर्ग के लोग शामिल थे। साथ ही बैठक में थाना प्रभारी संग चौकी प्रभारी निशांत कुमार भाटी, कॉन्स्टेबल मनोज कुमार, अनुराग सिंह, सुदीप कुमार, जय हिन्द समेत थाने का समस्त स्टाफ मौजूद था। इसके साथ ही थाना क्षेत्र में आने वाले ग्रामीण क्षेत्रों के ग्राम प्रधानों ने भी अपनी भूमिका निभाने का काम किया।
अब जानिए बैठक का मुख्य उद्देश्य
आपको बताते चलें कि गुजैनी थाना प्रभारी विनय तिवारी द्वारा बुलाई गई इस बैठक के पीछे वो नारा था – सुरक्षा आपकी – संकल्प हमारा – बीट पुलिस ऑफिसर – मोहल्ला मित्र – गांव का मित्र – जन सेवा भागीदारी – बीट पुलिस अधिकारी – था जो पुलिस आयुक्त अखिल कुमार द्वारा दिया गया था। जिसके तहत विनय तिवारी ने बैठक बुलाकर आने वाली 22 जनवरी को होने वाली प्रभु श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को उल्लासपूर्वक मानाने और शांति व्यवस्था पर चर्चा करते हुए शपथ ली गई। जिसका कंधे से कन्धा मिलकर चलने वाले मित्र पुलिस साथियों ने तालियां बजाकर इस आवाहन का स्वागत किया।
गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है
Post Views: 21