आनंद चतुर्वेदी
कन्नौज के सौरिख क्षेत्र में विश्व कैंसर दिवस पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सौरिख में गोष्ठी का हुआ आयोजन जिसमें स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर अजहर सिद्दीकी ने कैंसर से बचने के उपाय बताएं।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विश्व कैंसर दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर अजहर सिद्दीकी ने मौके पर उपस्थित लोगों को कैंसर से बचने के लिए साफ सफाई तंबाकू गुटका पान मसाला बीड़ी सिगरेट आदि से दूर रहने के लिए प्रेरित किया और बताया यह चीजे खाने पीने से कैंसर के आसार पनपने की उम्मीद हो सकती है जिससे सभी लोग इस तरह के खान-पांन से दूर रहे और अपने शरीर को स्वस्थ रखें।
इस मौके पर डॉक्टर निशांत यादव, फार्मासिस्ट घनश्याम सिंह,वीरपाल सिंह, एल टी ओंम नंदन एन एम आशा सहित सभी स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।