3

Recent News

Pilibhit में सजेगा बैडमिंटन का राज्य स्तरीय महाकुंभ! 14 अक्टूबर से गांधी स्टेडियम में जुटेंगे यूपी के 250 से अधिक शटलर..
Captain Smit Machhar पर हमला करने वाला को-पायलट हमाम अल-हमामी कौन? कट्टरपंथी सोंच के चलते निकाला गया था..

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

3

Recent News

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Breaking News

Kannauj News : हल्द्वानी में बवाल के बाद हाई अलर्ट, जुमे को लेकर पुलिस ड्रोन से कर रही निगरानी जगह-जगह चलाया जा रहा चेकिंग अभियान

रिपोर्ट : अश्वनी पाठक

उत्तराखंड के हल्द्वानी में हुये बवाल के बाद कन्नौज जिले में हाईअलर्ट घोषित किया गया है। एसपी अमित कुमार आनंद ने डीजीपी के निर्देश पर जुमे को लेकर विशेष निगरानी शुरू करवाई है। मस्जिदों की ड्रोन कैमरों से निगरानी करवायी जा रही है और सभी मस्जिदों के बाहर फोर्स मुस्तैद किया गया है। थानों की पोस्टर पार्टियां भी ऐक्टिव कर दी गयी हैं। ये पार्टियां अपने अपने क्षेत्रों के धार्मिक स्थलों की निगरानी में जुट गयी हैं। साथ ही मुखबिर व खुफिया तंत्र को भी धार्मिक स्थलों की निगरानी के निर्देश दिये गये हैं।

पुलिस लगातार संदिग्धों व आपराधिक तत्वों की पड़ताल में जुटी हुई है। हल्द्वानी में हुये धार्मिक बवाल के बाद रात में ही पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया था। जिसके चलते रात भर पुलिस रेलवे व बस स्टेशन पर संदिग्धों पर नजर गड़ाए रही। सुबह से जुमे को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

गुरसहायगंज कोतवाली प्रभारी जय प्रकाश शर्मा ने बताया कि शहर में शांति व्यवस्था कायम है, फिर भी जुमें को लेकर पुलिस टीमों को ऐक्टिव किया गया है। कोई भी कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करेगा तो उस पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। लगातार पुलिस आने-जाने वाले वाहनों की चेकिंग कर रही है। मुख्य मार्गों पर पुलिस को चेकिंग करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं। छिबरामऊ कोतवाली गुरसहायगंज कोतवाली थाना तालग्राम सौरिख थाना में सभी पुलिस कर्मी सतर्क है जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।