3

Recent News

Sonam Raghuvanshi Case: आखिर किस आधार पर मिली को जमानत? पुलिस की 4 गलतियां और कातिल सोनम बाहर..

Sonam Raghuvanshi Case: इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ा मोड़ सामने आया है। मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग…

Bengal Election 2026: EVM से छेड़छाड़! BJP बटन पर लगाया टेप.. चुनाव आयोग बोला - "दोबारा होगी वोटिंग"

Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के तहत 142 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। दोपहर 1 बजे…

कौन हैं ACP संजय सिंह, जिन्होंने बचाई लुंगी एनगिडी की जान? कोहली, गंभीर, सहवाग, युवराज के साथ खेले हैं कई मैच..

IPL 2026 के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। लुंगी एनगिडी को मैच के दौरान गंभीर चोट लगी, लेकिन…

‘कायदे से इलाज होगा’ से बंगाल में बवाल: कौन हैं IPS अजय पाल शर्मा, क्यों वायरल हुआ वीडियो और क्या है पूरा सियासी ड्रामा?
मुंबई में पहलगाम जैसा हमला: धर्म पूछा और कलमा पढ़ने को कहा, इंकार करने पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला..

मुंबई में पहलगाम जैसा हमला: महाराष्ट्र के मुंबई में मीरा रोड (ठाणे) से सामने आई चाकूबाजी की घटना ने पहलगाम…

3

Recent News

Sonam Raghuvanshi Case: इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में बड़ा मोड़ सामने आया है। मेघालय की राजधानी शिलॉन्ग…

Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के तहत 142 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। दोपहर 1 बजे…

IPL 2026 के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। लुंगी एनगिडी को मैच के दौरान गंभीर चोट लगी, लेकिन…

मुंबई में पहलगाम जैसा हमला: महाराष्ट्र के मुंबई में मीरा रोड (ठाणे) से सामने आई चाकूबाजी की घटना ने पहलगाम…

Breaking News

Kannauj News : किसानों की फसलों को उजाड़ रहे आवारा गोवंश

रिपोर्ट : अश्वनी पाठक

कन्नौज जिले में किसानों की फसलों को आवारा गोवंश उजाड़ रहे हैं। कहने को तो जिले में स्थायी और अस्थायी 300 सौ से ज्यादा गोशालाएं संचालित हैं। हकीकत में जितने गोवंश गोशालाओं में हैं, उसे कहीं ज्यादा सड़कों, खेतों में घूम रहे हैं। किसान अपनी फसल बचाने के लिए कड़ाके की सर्दी में रातभर टार्च के सहारे खेतों की रखवाली कर रहा है। किसानों का दर्द सुनने और समझने वाला कोई नहीं। कड़ाके की ठंड में किसी ने खेत में मचान बना रखा है, तो कुछ किसान समूह बनाकर रात में लाठी लेकर खेतों की रखवाली करते हैं। खानपुर कसवा भीकमपुर मदारीपुर तालग्राम गुरसहायगंज सौरिख छिबरामऊ कोई भी ब्लाक ऐसा नहीं है जो गोवंश के खेतों में हो रहे नुकसान से अछूता हो। क्षेत्र में किसान फसलें बचाने के लिए जीजान एक किए हुए हैं।

सौरिख में आवारा जानवरों का सड़कों से लेकर खेतों तक आतंक मचा हुआ है दिन रात आवारा गौवंश धमाचौकड़ी मचाए रहते हैं। आवारा पशुओं के झुण्ड से लोग अक्सर हादसे का शिकार भी हो रहे हैं। उसके बाबजूद आवारा जानवरों को गौशालाओं में पहुंचाने वाले जिम्मेदार खामोश हैं और गौशालाएं खाली पड़ी है और खेतों में खड़ी फसलों को निशाना बना रहे।  जिले में आवारा जानवरों से फसल नष्ट होने और हादसों से परेशान किसानों और लोगों की समस्यायों को देखते हुए शासन के निर्देश के बाद भी इलाके में सड़कों और खेतों में घूम रहे आवारा जानवरों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।

आवारा जानवरों का सड़क से लेकर खेतों तक कब्जा बरकरार है और अक्सर लोग हादसे का शिकार भी हो रहे हैं इलाके की गौशालाएं खाली पड़ी है और यह जानवर खेतों में खड़ी फसलों को निशाना बना रहे जिससे किसान सर्द मौसम की रातों में खेतों की रखवाली करने को मजबूर हैं। खण्ड विकास अधिकारी निरंजन त्रिवेदी ने कहा कि जल्द ही आवारा गोवंशों को पकड़ लिया जाएगा पूरे जिले में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जहां से भी ग्रामीणों द्वारा शिकायत मिल रही है तुरंत ही आवारा गोवंशों को पकड़ने के लिए टीम पहुंच रही है। जल्दी आवारा गोवंश से लोगों को निजात दिलाई जाएगी।