3

Recent News

Fire in Refinery: जिस रिफाइनरी का कल उद्धघाटन करने वाले थे PM Modi, उसमे लगी भीषण आग, चौंकाने वाली वजह..

Fire in Refinery: राजस्थान के बालोतरा स्थित पचपदरा रिफाइनरी में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब उद्घाटन से ठीक एक…

Chhattisgarh Plane Crash: जशपुर की पहाड़ियों में प्लेन क्रैश, आग की लपटें उठीं.. देखें Video

Chhattisgarh Plane Crash: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां नारायणपुर-चारभाठी इलाके की पहाड़ियों में…

UP Encounter: गाजियाबाद में 4 साल की भांजी से रेप और फिर हत्या, यूपी पुलिस ने सीने में ठोक दी गोली.. दरिंदा 'जसीम' ढेर

UP Encounter: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां 4 साल की…

Tsunami in Japan: जापान में 7.4 तीव्रता का भूकंप! सुनामी का हाई अलर्ट, पिछली बार ऐसी सुनामी में गईं थीं लाखों जानें

Tsunami in Japan: जापान के उत्तरी हिस्से में सोमवार (20 अप्रैल 2026) को तेज़ भूकंप के झटके महसूस किए गए।…

TCS Case: चौथी पीड़िता की खौफनाक आपबीती कर देगी हैरान, आरोपी रजा पूछता - "शादी के बाद रात में.."

TCS Case: महाराष्ट्र के नासिक स्थित Tata Consultancy Services (TCS) ऑफिस से जुड़े कथित धर्मांतरण और उत्पीड़न मामले में आरोपी…

3

Recent News

Fire in Refinery: राजस्थान के बालोतरा स्थित पचपदरा रिफाइनरी में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब उद्घाटन से ठीक एक…

Chhattisgarh Plane Crash: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां नारायणपुर-चारभाठी इलाके की पहाड़ियों में…

UP Encounter: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां 4 साल की…

Tsunami in Japan: जापान के उत्तरी हिस्से में सोमवार (20 अप्रैल 2026) को तेज़ भूकंप के झटके महसूस किए गए।…

TCS Case: महाराष्ट्र के नासिक स्थित Tata Consultancy Services (TCS) ऑफिस से जुड़े कथित धर्मांतरण और उत्पीड़न मामले में आरोपी…

Breaking News

BIG NEWS BANDA: जिले के अधिकारियों पर बीजेपी ब्लाक प्रमुख पति और जयराम सिंह ने लगाए डीलिंग के आरोप

भाजपाइयों ने तिंदवारी थाने में किया प्रदर्शन

ट्रक यूनियन के लोगों ने कलेक्ट्रेट में की नारेबाजी

खान अधिकारी और एसडीएम ने पकड़े थे दो ओवरलोड और एनआर ट्रक

उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में बीते दिन खान अधिकारी और सदर एसडीएम की टीम ने दो बालू भरे अवैध परिवहन करते ट्रक पकड़ लिए जिसमे से एक ट्रक भाजपा नेता के घर बालू डालने जा रहा था जिसे भाजपाइयों छुड़वाने का प्रयास किया पर अधिकारियों ने नहीं सुनी जिसके बाद बवाल बढ़ गया और तिंदवारी थाने में भाजपाइयों ने अधिकारियों पर मारपीट करने के आरोप लगाते हुए जमकर प्रदर्शन किया जहां तिंदवारी ब्लाक प्रमुख पति भी मौजूद रहे वहीं ट्रांसपोर्ट यूनियन के लोगों ने अधिकारियों पर वसूली करने का गंभीर आरोप लगाया और जमकर नारेबाजी की।

दरअसल तिंदवारी थाना अंतर्गत बीते दिन सदर एसडीएम रजत वर्मा, खान अधिकारी अर्जुन सिंह और खान निरीक्षक गौरव गुप्ता ने दो ओवरलोड ट्रक पकड़ लिए जिसमे से एक एन आर था इनमे से एक ट्रक बीजेपी पूर्व मंडल अध्यक्ष आलोक मिश्रा के घर खाली होने जा रहा था जिसे छुड़ाने पीड़ित प्रमोद कुमार छुड़ाने पहुंचा जिसके साथ तीनों अधिकारी ने गली गलौज की और गाड़ी में बैठाकर उसका मोबाइल और समान छीन लिया जिसके बाद बीजेपी तिंदवारी ब्लाक प्रमुख पति और भाजपा के कई कार्यकर्ता मुकदमा लिखाने थाने पहुंच गए और काफी देर तक थाने में प्रदर्शन करते रहे वहीं ब्लाक प्रमुख ने अधिकारियों पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा की जिले में जमकर अवैध खनन हो रहा है और हजारों ट्रक रोजाना ओवरलोड निकलते हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती। अधिकारियों पर कार्रवाई होनी चाहिए।

वहीं इस कार्रवाई से अक्रोसित ट्रांसपोर्ट यूनियन के लोग भी भजापियों के साथ कदम ताल मिलाते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच गए और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की पदाधिकारी जयराम सिंह ने अधिकारियों पर डीलिंग करने का आरोप लगा डाला उन्होंने कहा की सिर्फ ट्रांसपोर्टर को मारने का कार्य किया जा रहा जब खदानों से ओवरलोड दिया जाता है तो उनपर कार्रवाई क्यों नहीं होती वहां के सीसीटीवी कैमरे क्यों नही देखे जाते उन्होंने कहा अधिकारी ट्रकों को रूकवाते है डीलिंग करते हैं डीलिंग हुई तो जाने देते हैं नहीं पकड़ लेते हैं और ओवरलोड साबित कर देते हैं एक एक ट्रक से पचास पचास हजार रुपए वसूलते हैं और लाखों रुपए जेब में डालकर चैन नींद सोते है यह बात शासन भी जनता है और प्रशासन भी पर सब शांत बैठे है। अगर कार्रवाई नहीं होती और यह भ्रष्टाचार नहीं रुकता तो यह मान लिया जाएगा सब शासन को सहमति से हो रहा है।

वही सदर एसडीएम रजत वर्मा ने इन सभी आरोपो को निराधार बताते हुए कहा कि दो ओवरलोड ट्रक पकड़े थे जिसमें एक एनआर था जिसे हमने नहीं छोड़ा इस वजह से इस तरह की निराधार आरोप लगाया जा रहा है।