3

Recent News

Pilibhit में सजेगा बैडमिंटन का राज्य स्तरीय महाकुंभ! 14 अक्टूबर से गांधी स्टेडियम में जुटेंगे यूपी के 250 से अधिक शटलर..
Captain Smit Machhar पर हमला करने वाला को-पायलट हमाम अल-हमामी कौन? कट्टरपंथी सोंच के चलते निकाला गया था..

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

3

Recent News

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Breaking News

Agra News: रायता देर से मिलने पर पुलिसकर्मियों का तांडव, ढाबे का CCTV Video Viral

Agra News: आगरा पुलिस की दबंगई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में 3-4 पुलिसकर्मी एक ढाबे पर यात्रियों से मारपीट करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह पुलिसकर्मी रायता मिलने में देरी से नाराज थे, इसलिए इन्होने ढाबे पर जमकर उत्पात मचाया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूरा मामला आगरा के मलपुरा में स्तिथ न्यू प्रिंस ढाबे का है। ढाबा मालिक मनमोहन गोयल का कहना है कि ‘रविवार रात को ढाबे पर कई बसें खड़ी हुई थीं और यात्री खाना खा रहे थे। इसी दौरान 3-4 पुलिसकर्मी भी ढाबे पर खाना खाने के लिए आए। उन्होने खाने का आर्डर दिया जो कुछ ही देर में उनकी टेबल पर आ गया।

ढाबा मालिक के अनुसार, उनके पास उस टाइम स्टाफ कम था, इसलिए रायता लाने में कुछ देर हो गई। इसपर पुलिसकर्मी अपनी वर्दी का रौब झाड़ने लगे और स्टाफ के साथ अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर पुलिसकर्मी आगबबूला हो गए और मारपीट करने लगे। उन्होंने न केवल ढाबे के कर्मचारियों के साथ मारपीट की, बल्कि ढाबे पर खाना खा रहे अन्य यात्रियों के साथ भी दुर्व्यवहार किया।

Agra News 4 policeman beats passengers and hotel staff caught on camera

ढाबा मालिक और स्टाफ का कहना है कि रायते में देर होने से गुस्साए पुलिसकर्मियों ने ढाबे पर मौजूद सभी ग्राहकों को धमकाकर भगा दिया। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने वहां खड़ी बसों को भी भगाया। जब एक बस ड्राइवर ने जाने से इंकार किया तो उन्होंने उसे पुलिस की गाड़ी में बिठा लिया।

उधर, यह पूरी घटना ढाबे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। बहरहाल, ढाबा संचालक ने पुलिस अधिकारियों से शिकायत करने के साथ ही ढाबा के CCTV वीडियो भी उपलब्ध कराए हैं। उनका आरोप है कि पुलिसकर्मी ढाबा नहीं चलने देंगे की चेतावनी भी देकर गए हैं।

ढाबे की CCTV फुटेज -:

https://platform.twitter.com/widgets.js
यह भी देखें -:

https://atomic-temporary-202760825.wpcomstaging.com/sunny-leone-admit-card-in-up-constable-exam-viral-photo-fact/