Nawada News: पकरीबरावां थाना क्षेत्र के छतर वार गांव में पुलिस ने छापेमारी करके एक बड़ी मात्रा में अफीम की फसल कर रहे तीन भाइयों को अपने गिरफ्त में ले लिया है। ये तीन भाई वर्षों से यह अफीम की खेती पहले से चुरा कर के करता था और पूरे भारत में इसकी सप्लाई करता था।

लेकिन जब पुलिस प्रशासन को थोड़ी सी ही भनक लगी और फिर अफीम की फसल कर रहे व्यक्तियों के घर पर रेड किया। जहाँ लाखों ही नहीं बल्कि करोड़ों रुपये की अफ़ीम बरामद हुई और तीनों भाइयों को गिरफ्तार भी कर ली।

इसकी जानकारी देते हुए पकरीबरावां थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि छतरवार में बड़े पैमाने पर अफीम की खेती की जा रही है। सूचना के सत्यापन उपरांत वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर टीम बनाकर छापेमारी की गई। जहां अफीम के 7800 पौधे बरामद किए गए हैं जिसकी कीमत एक करोड़ रुपए से अधिक आंकी जा रही है।

उन्होंने यह भी बताया कि इसकी खेती कर रहे रामदेव प्रसाद के पुत्र धर्मेंद्र प्रसाद, जितेंद्र प्रसाद एवं देवदत्त कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है। साथ इन तीनों भाइयों के ख़िलाफ़ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
यहाँ भी देखें:-
https://atomic-temporary-202760825.wpcomstaging.com/bhagalpur-news-farmers-started-hunger-fast-for-their-demands/

गोरखपुर में हाल ही में घटी एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे जिले को हिला दिया। पति-पत्नी के बीच चल रहे वैवाहिक विवाद और तलाक की कचहरी में खिंचते मामले का नतीजा सरेआम खून-खराबे के रूप में सामने आया। पति ने दिनदहाड़े अपनी पत्नी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। इस घटना ने न केवल पारिवारिक कलह की भयावहता को उजागर किया है, बल्कि यह भी दिखाया है कि सामाजिक और मानसिक तनाव किस तरह एक परिवार को तबाह कर सकता है