3

Recent News

MBBS Doctor Suicide: 27 साल की MBBS डॉक्टर ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में लिखी चौंकाने वाली बात..
UP Honor Killing: लव मैरिज से नाराज पिता ने थाने में बेटी को चाकू से गोदा, इलाज के दौरान 19 वर्षीय बेटी की मौत..

UP Honor Killing: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां…

Assam AN-32 Plane Crash: लैंडिंग के दौरान वायुसेना का AN-32 विमान क्रैश, पायलट समेत 5 जवानों की मौत..

Assam AN-32 Plane Crash: असम के जोरहाट स्थित रौरिया इंडियन एयरबेस से शनिवार सुबह एक बेहद दुखद खबर सामने आई।…

Saharanpur Road Accident: क्रेटा कार की टक्कर से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, ससुराल ले लौट रहे थे..

Saharanpur Road Accident: सहारनपुर में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। बेहट…

3

Recent News

UP Honor Killing: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां…

Assam AN-32 Plane Crash: असम के जोरहाट स्थित रौरिया इंडियन एयरबेस से शनिवार सुबह एक बेहद दुखद खबर सामने आई।…

Saharanpur Road Accident: सहारनपुर में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। बेहट…

थाने के भीतर बेटी का कत्ल! प्रेम विवाह की कीमत मौत? बांदा की घटना ने खड़े किए कई सवाल  कानून…

Breaking News

Sports News: मुसीबत में आ सकते हैं यह खिलाडी, कप्तान Rohit Sharma का बयान हुआ Viral

Sports News: रांची टेस्ट में इंग्लैंड के ख‍िलाफ टीम इंडिया की शानदार जीत के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस क्रिकेट प्रेमियों के लिए चर्चा का विषय बनी हुई है। रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई बातें कहीं, लेकिन उनका एक बयान सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रहा है। लोगों का कहना है कि रोहित शर्मा ने बिना नाम लिए ईशान किशन और हार्द‍िक पंड्या पर इशारों-इशारों में कड़ा वार किया है। साथ ही रोहित के निशाने पर टेस्ट क्रिकेट को तरजीह ना देने वाले खिलाडी भी हैं।

दरअसल, रोहित शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पहले तो सरफराज खान, ध्रुव जुरेल, आकाश दीप, जैसे ख‍िलाड़‍ियों की जमकर तारीफ की। लेकिन फिर रोहित ने कहा , ‘देखिए, टेस्ट सबसे मुश्किल फॉर्मेट है। जिन प्लेयर्स को टेस्ट क्रिकेट की भूख नहीं है, वह देखकर ही मालूम चल जाता है। ऐसे  खिलाड़ियों को खिलाने का क्या फायदा? ये बहुत ज्यादा मेहनत करने वालों का फॉर्मेट है।’

https://platform.twitter.com/widgets.js
इतना ही नहीं, बल्कि रोहित शर्मा ने यह भी कहा कि “इनमें से कई ख‍िलाड़ी तो टीम में भी नहीं रहे, ड्रेसिंग रूम का का हिस्सा भी नहीं रहे, हमें ऐसे ख‍िलाड़‍ियों की जरूरत है, जो इंडीव‍िजुअल परफॉरमेंस से आगे टीम को आगे रखते हों।” उन्होंने कहा कि “इस सीरीज से पहले कई ख‍िलाड़ी मिसिंग (गायब) रहे, ऐसे में वो उनके बारे में बात नहीं करना चाहते हैं।”

बीसीसीआई के आदेशों के बावजूद नहीं खेली रणजी ट्रॉफी

आपको बता दें कि ईशान किशन, श्रेयस अय्यर और हार्दिक पंड्या ने टीम मैनेजमेंट और बीसीसीआई के सख्त आदेशों के बावजूद रणजी ट्रॉफी नहीं खेली। हालाँकि, यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि एनसीए ने बड़ी चोट के बाद उन्हें लंबे फॉर्मेट में खेलने के लिए मंजूरी दी है या नहीं। लेकिन तीनों ही क्रिकेटर आईपीएल के लिए प्रैक्टिस करते नजर आए थे। ऐसे में दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने रोहित शर्मा के कमेंट पर इसको लेकर बड़ी प्रतिक्रिया दी है।

‘रोहित ने ठीक ही कहा’ – सुनील गावस्कर

सुनील गावस्कर ने कहा कि “आपको भारतीय क्रिकेट के प्रति कुछ वफादारी दिखानी होगी। यदि आप कहते हैं कि ‘मैं टेस्ट नहीं खेलूंगा, तो रोहित बिल्कुल सही कह रहे हैं कि जिनके पास भूख है, जो प्रयास करने को तैयार हैं, आगे उन्हें ही मौके दिए जाएंगे। अगर चयनकर्ताओं का यही रवैया रहा तो यह भारतीय क्रिकेट के लिए अच्छा होगा।’

वहीं, सुनील गावस्कर ने स्पोर्ट्स तक पर किशन या अय्यर का नाम लिए बिना कहा कि “रणजी ट्रॉफी छोड़ने वालों ने शायद भारत के लिए कभी टेस्ट क्रिकेट नहीं खेलने का फैसला किया है। उनके पास क्षमता नहीं है, उनमें भूख नहीं है, जैसा कि रोहित ने कहा। तो उन्होंने घरेलू क्रिकेट का कौन सा प्रारूप नहीं खेला? इसलिए आप कुछ नहीं कर सकते।”

Rohit Sharma statement during Press Conference went viral

वर्ल्ड कप पर रोहित ने क्या कहा?

अब रोहित के इस बयान के भारतीय टीम के भव‍िष्य के ल‍िहाज से कई बड़े मतलब निकाले जा रहे हैं। वहीं, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब रोहित से यह सवाल किया गया कि ‘इस जीत से क्या वर्ल्ड कप की हार की भरपाई हुई है?
तब रोहित ने कहा कि “वर्ल्ड कप फाइनल की जीत और इस सीरीज की जीत को कंपेयर नहीं किया जा सकता है। यह काफी सुखद है, लेकिन फिर मैं वर्ल्ड कप और इस सीरीज की जीत की तुलना नहीं करना चाहता, क्योंकि दोनों अलग-अलग फॉर्मेट हैं, लेकिन मैं इस रिजल्ट से काफी खुश हूं।”

यह भी देखें-:

https://platform.twitter.com/widgets.js