Saharsa News: गैस सिलेंडर ब्लास्ट से एक ही परिवार के सात लोग जख़्मी
Saharsa News: जलई थाना के गरौल गांव में ख़ुशी की माहौल गम में तब्दील हो चूका है, क्योंकि गैस सिलेंडर बिस्फ़ोट हो जाने से सात लोग बुरी तरह से जख़्मी हो गया है। जिसको सदर अस्पताल में बेहतर उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। आपको बता दें कि एक ही परिवार के लोग कलकत्ता से शादी समारोह में शामिल होने के लिए आये थे और गैस सिलेंडर अचानक ब्लास्ट हो गया।
दरअसल अपने पुत्र के शादी समारोह में शामिल होने कलकत्ता से गंगा चौधरी सपरिवार जलई ओपी क्षेत्र के गरौल गांव में पहुंचे थे। सात मार्च को शादी था एवं तीन मार्च को तिलक समारोह का कार्यक्रम था। इसी कार्यक्रम में शामिल होने गंगाधर चौधरी अपने पूरे परिवार के साथ गांव आये थे। शादी की तैयारी चल रही थी कार्यक्रम में आने वाले मेहमानों के लिये भोजन तैयार करने के लिए एक साथ पांच छह गैस सिलिंडर भी मंगवाया था। उसी में एक सिलिंडर लीक कर रहा था जो किसी माचिस के तीली के संपर्क में आ गया।
जिससे चारों तरफ आग ही आग फैल गया और सिलिंडर ब्लास्ट बिस्फोट हो गई। हालांकि इस सिलेंडर बिस्फ़ोट में एक ही परिवार के आधा दर्जन से ज्यादा लोग बुरी तरह से जख़्मी हो चुके हैं और उन सभी को बेथर इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जिसमें पांच महिला सहित सात लोग जख्मी हो गया जिसमें लड़का(दूल्हा) के पिताजी गंगाधर चौधरी भी शामिल है।
उधर पुलिस प्रशासन के अधिकारीयों को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे, जिसमें एसडीपीओ एवं थानाध्यक्ष सहित बड़ी संख्यां में पुलिस बल मौजूद दिखे। घटना के बावत जख्मी के परिजन मोहन झा ने बताया कि सात लोग घायल है घर मे शादी समारोह था उसी में शामिल होने सभी आये थे तमाम लोग कलकत्ता में रहते थे गैस सिलिंडर लीक होने के कारण यह घटना हुई है। जख्मी गंगाधर चौधरी के लड़के का शादी था। सात लोग जख्मी है जिसमे चार की स्थिति नाजुक है।
वहीं घटना की सूचना पर सदलबल सदर अस्पताल पहुंचे एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह सिलिंडर ब्लास्ट का मामला है घटना जलई ओपी क्षेत्र के गरौल का है। मामले की जांच की जा रही है साथ लोग जख्मी है जिसमे पांच महिला एवं दो पुरुष है। स्थिति का आंकलन किया जा रहा है जख्मी का इलाज चिकित्सकों द्वारा किया जा रहा है। वहीं डॉ कुमार ने बताया कि घटना गरौल का है जहां सिलिंडर ब्लास्ट होने से लोग जख्मी हुए है सभी का इलाज किया जा रहा है स्थिति गंभीर है।
फिलवक्त सभी जख्मी का इलाज सदर अस्पताल में चल है। चिकित्सकों द्वारा इलाज जारी है चार की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। पर गैस सिलिंडर का लीकेज होना गम्भीर मामला है जरूरत है इसकी गम्भीरता से जांच की।
यहाँ भी देखें:-
https://atomic-temporary-202760825.wpcomstaging.com/ara-news-%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%b5%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%b5%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%b2%e0%a4%af-%e0%a4%95/
Post Views: 8