3

Recent News

Pilibhit में सजेगा बैडमिंटन का राज्य स्तरीय महाकुंभ! 14 अक्टूबर से गांधी स्टेडियम में जुटेंगे यूपी के 250 से अधिक शटलर..
Captain Smit Machhar पर हमला करने वाला को-पायलट हमाम अल-हमामी कौन? कट्टरपंथी सोंच के चलते निकाला गया था..

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

3

Recent News

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Breaking News

UP News: जनता दर्शन में क्यों भड़के योगी? बोले – ‘सभी को सस्पेंड करो’, एक महिला की शिकायत पर बड़े अधिकारीयों को चेतावनी..

UP News: जनता दर्शन में क्यों भड़के योगी? बोले - 'सभी को सस्पेंड करो', एक महिला की शिकायत पर बड़े अधिकारीयों को चेतावनी..

UP News: गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। एक महिला ने शिकायत की कि कुछ दबंग उसे रास्ता नहीं दे रहे हैं और शिकायत करने पर धमकी देते हैं कि जहां जाना हो चली जाओ। महिला की बात सुनकर सीएम योगी नाराज हो गए। उन्होंने अधिकारियों से साफ कहा कि महिला को रास्ता उपलब्ध कराया जाए और अगर रास्ता नहीं दिया जा रहा है तो लेखपाल, कानूनगो और तहसीलदार तक सभी को सस्पेंड किया जाए। सीएम ने यह भी कहा कि जमीन से जुड़े मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।

महिला ने बताया- दबंग रास्ता नहीं दे रहे

जनता दर्शन के दौरान एक महिला मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पास अपनी शिकायत लेकर पहुंची। महिला ने बताया कि कुछ दबंग उसे रास्ता नहीं दे रहे हैं। जब वह इसकी शिकायत करती है तो उसे धमकी दी जाती है कि जहां जाना हो चली जाओ। महिला की समस्या सुनते ही मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लिया।

CM योगी ने कहा- रास्ता उपलब्ध कराओ, नहीं तो सब सस्पेंड

महिला की शिकायत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिला को रास्ता उपलब्ध कराया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर रास्ता उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है तो लेखपाल, कानूनगो और तहसीलदार सभी को सस्पेंड करो।

जमीन के मामलों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि जमीन से जुड़े मामलों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही या हीलाहवाली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिया कि जहां भी राजस्व मामलों के निस्तारण में लापरवाही सामने आए, वहां जिम्मेदार कर्मचारी या अधिकारी के खिलाफ मामले की गंभीरता के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाए।

करीब 200 लोगों से मिले CM योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को गोरखपुर पहुंचे थे। मंगलवार सुबह उन्होंने गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन किया। महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री करीब 200 लोगों से मिले।

एक-एक फरियादी के पास पहुंचे मुख्यमंत्री

जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री खुद एक-एक फरियादी के पास पहुंचे और उनकी समस्याएं सुनीं। लोगों ने अपनी शिकायतों से जुड़े प्रार्थना पत्र मुख्यमंत्री को दिए। सीएम ने प्रार्थना पत्रों को खुद पढ़कर शिकायत और समस्या की जानकारी ली।

CM ने कहा- परेशान न हों, सरकार आपके साथ है

मुख्यमंत्री ने फरियादियों से कहा कि वे परेशान न हों। सरकार हर जरूरतमंद के साथ खड़ी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि हर पीड़ित की समस्या का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा।

दूसरे जमीन विवादों में भी राजस्व कर्मियों की शिकायत

जनता दर्शन के दौरान जमीन से जुड़े कुछ अन्य मामले भी मुख्यमंत्री के सामने पहुंचे। लोगों ने राजस्व कर्मियों पर लापरवाही करने की शिकायत की। इन शिकायतों को भी मुख्यमंत्री ने गंभीरता से लिया।

जिलाधिकारियों को दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश

जमीन से जुड़े मामलों में शिकायत मिलने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों को जिम्मेदार कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। सीएम ने साफ किया कि राजस्व मामलों के निस्तारण में लापरवाही करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा।

इलाज के लिए आर्थिक मदद मांगने भी पहुंचे लोग

जनता दर्शन में कई लोग इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर भी पहुंचे। इन लोगों ने मुख्यमंत्री से इलाज के लिए मदद की मांग की। मुख्यमंत्री ने सभी को भरोसा दिलाया कि सरकार इलाज के लिए हर संभव मदद करेगी।

पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनवाने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पात्र और जरूरतमंद लोगों के आयुष्मान कार्ड बनवाए जाएं। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों को सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ समय पर मिलना चाहिए।

आयुष्मान कार्ड के बाद भी जरूरत हो तो विवेकाधीन कोष से मदद

CM योगी ने कहा कि आयुष्मान कार्ड बनने के बाद भी अगर किसी व्यक्ति को इलाज के लिए आर्थिक मदद की जरूरत पड़ती है तो मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को इलाज के लिए परेशान न होना पड़े।

सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिले

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिले। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए और किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी या लापरवाही न हो।

जनता दर्शन में दिखा CM योगी का सख्त तेवर

गोरखनाथ मंदिर में मंगलवार को हुए जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जहां करीब 200 लोगों की समस्याएं खुद सुनीं, वहीं जमीन और राजस्व से जुड़े मामलों में अधिकारियों को सख्त संदेश भी दिया। महिला की रास्ते से जुड़ी शिकायत पर लेखपाल, कानूनगो और तहसीलदार को सस्पेंड करने के निर्देश की बात ने सीएम के सख्त तेवर को साफ तौर पर दिखाया।