3

Recent News

Pilibhit में सजेगा बैडमिंटन का राज्य स्तरीय महाकुंभ! 14 अक्टूबर से गांधी स्टेडियम में जुटेंगे यूपी के 250 से अधिक शटलर..
Captain Smit Machhar पर हमला करने वाला को-पायलट हमाम अल-हमामी कौन? कट्टरपंथी सोंच के चलते निकाला गया था..

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

3

Recent News

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Breaking News

UP News: प्रयागराज में अतीक के करीबियों का जज के PSO के बेटे पर हमला; क्या खत्म नहीं हुआ माफिया का आतंक?

UP News: प्रयागराज में अतीक के करीबियों का जज के PSO के बेटे पर हमला; क्या खत्म नहीं हुआ माफिया का आतंक?

UP News: प्रयागराज में जज के PSO के बेटे के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि बाइक खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में माफिया अतीक अहमद के करीबियों ने युवक के साथ गाली-गलौज की और विरोध करने पर उसे जबरन घर के अंदर ले जाकर पीटा। आरोपियों ने लोहे की रॉड, लोहे की पट्टी और धारदार हथियार से हमला किया। युवक की चीख-पुकार सुनकर पहुंचे परिवार के लोगों के साथ भी मारपीट की गई। मामले में पुलिस ने 6 नामजद समेत 12 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बाइक खड़ी करते समय शुरू हुआ विवाद

घटना 16 अगस्त की रविवार रात धूमनगंज थाना क्षेत्र की है। कसारी-मसारी निवासी हेड कांस्टेबल कमालुद्दीन जज के PSO हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि रविवार रात करीब 8:30 बजे उनका बेटा मोहम्मद इमरान फुटबॉल खेलकर घर लौटा था। वह घर के बाहर अपनी बाइक खड़ी कर रहा था।

आरोपियों ने गाली-गलौज कर युवक को घर में खींचा

कमालुद्दीन के मुताबिक, इसी दौरान गोलू उर्फ सलाम, तैय्यब और कलाम पुत्र महाजन, राशिद उर्फ नीलू, उसका भाई और मोहम्मद उमर वहां पहुंच गए। आरोप है कि सभी लोग इमरान को गाली देने लगे। इमरान ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसका मुंह दबा दिया और जबरन खींचकर अपने घर के अंदर ले गए।

लोहे की रॉड और धारदार हथियार से पिटाई का आरोप

शिकायत के मुताबिक, घर के अंदर ले जाने के बाद आरोपियों ने इमरान की लोहे की रॉड और लात-घूंसों से पिटाई की। इस दौरान लोहे की पट्टी और धारदार हथियार का भी इस्तेमाल किए जाने का आरोप है। मारपीट में युवक को गंभीर चोटें आने की बात कही गई है।

चीख-पुकार सुनकर पहुंचे परिवार से भी मारपीट

इमरान की चीख-पुकार सुनकर उसके पिता कमालुद्दीन, मां और बहन साजिया परवीन मौके पर पहुंचे। आरोप है कि हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। परिवार ने किसी तरह वहां से निकलकर पड़ोसी तौफिक के घर में शरण ली और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।

10-12 युवकों को बुलाकर पड़ोसी के घर में घुसे

आरोप है कि इसके बाद गोलू उर्फ सलाम ने फोन करके 10-12 अन्य युवकों को बुला लिया। कुछ देर बाद ये युवक भी मौके पर पहुंच गए और पड़ोसी के घर में घुसकर परिवार के लोगों के साथ मारपीट करने लगे। शिकायत के मुताबिक, गोलू उर्फ सलाम ने साथ आए युवकों से परिवार को जान से मारने की धमकी भी दिलवाई।

अतीक अहमद के रिश्तेदार परिवार से जुड़ा होने का दावा

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि जाते समय हमलावरों ने परिवार को धमकाया। उन्होंने खुद को माफिया अतीक अहमद के रिश्तेदार परिवार से जुड़ा बताया। घटना के दौरान एक राहगीर ने पुलिस को सूचना दे दी थी। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी मौके से फरार हो गए।

जज के PSO ने थाने पहुंचकर दी शिकायत

घटना के बाद जज के PSO कमालुद्दीन धूमनगंज थाने पहुंचे और पुलिस को पूरी घटना की शिकायत दी। उन्होंने 6 नामजद समेत 12 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

धूमनगंज थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि दोनों पक्ष आमने-सामने रहते हैं। घटना से जुड़े CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

अतीक के IS-227 गैंग का सदस्य बताया गया है नीलू

मामले में नामजद मोहम्मद राशिद उर्फ नीलू को अतीक अहमद के IS-227 गैंग का सक्रिय सदस्य बताया गया है। वह चकिया का रहने वाला है। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, नीलू अतीक के जमीन के कारोबार को देखता था। बाद में वह खुद भी जमीन की खरीद-फरोख्त के काम में उतर गया।

अतीक के नाम का इस्तेमाल कर विवादित जमीनों में लगाया पैसा

बताया गया है कि अतीक अहमद के नाम की वजह से नीलू ने कई विवादित जमीनों में पैसा लगाया और इससे करोड़ों रुपये कमाए। उसका नाम लगातार कई आपराधिक मुकदमों में सामने आता रहा है।

पीडीए की जमीन पर कब्जे की शिकायत में भी आया था नाम

पिछले दिनों प्रशासन के पास कालिंदीपुरम में ट्रिपलआईटी मार्ग पर पीडीए की जमीन पर कब्जे की शिकायत पहुंची थी। जांच के दौरान वहां माफिया के गुर्गों द्वारा प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्यालय चलाए जाने की बात सामने आई थी। इनमें भूमाफिया फहीम, मोहम्मद नूह के साथ नीलू का नाम भी शामिल था।

2021 में नीलू के मकान पर चला था बुलडोजर

माफिया के खिलाफ 2021 में चलाए गए अभियान के दौरान कसारी-मसारी स्थित नीलू के आलीशान मकान पर भी कार्रवाई हुई थी। उस समय प्रयागराज विकास प्राधिकरण यानी PDA की ओर से उसके मकान पर बुलडोजर चलाया गया था।

तीन महीने पहले भी नीलू पर दर्ज हुई थी FIR

नीलू के खिलाफ करीब तीन महीने पहले करेली थाने में भी FIR दर्ज की गई थी। बताया गया था कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर करेली के ऐंदहीनपुर में शत्रु संपत्ति के रूप में दर्ज जमीन पर अवैध कब्जा किया था।

ससुरखदेरी नदी को पाटने का भी आरोप

इसी मामले में नीलू और उसके साथियों पर ससुरखदेरी नदी को पाटने के लिए मिट्टी डलवाने का भी आरोप लगाया गया था। आरोप था कि नदी की जमीन पर मिट्टी डालकर वहां प्लॉटिंग की तैयारी की जा रही थी।

पुलिस जांच के बाद साफ होगी पूरी तस्वीर

फिलहाल धूमनगंज पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस CCTV फुटेज और शिकायत में लगाए गए आरोपों के आधार पर घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट करने में जुटी है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।