3

Recent News

कौन हैं ACP संजय सिंह, जिन्होंने बचाई लुंगी एनगिडी की जान? कोहली, गंभीर, सहवाग, युवराज के साथ खेले हैं कई मैच..

IPL 2026 के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। लुंगी एनगिडी को मैच के दौरान गंभीर चोट लगी, लेकिन…

‘कायदे से इलाज होगा’ से बंगाल में बवाल: कौन हैं IPS अजय पाल शर्मा, क्यों वायरल हुआ वीडियो और क्या है पूरा सियासी ड्रामा?
मुंबई में पहलगाम जैसा हमला: धर्म पूछा और कलमा पढ़ने को कहा, इंकार करने पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला..

मुंबई में पहलगाम जैसा हमला: महाराष्ट्र के मुंबई में मीरा रोड (ठाणे) से सामने आई चाकूबाजी की घटना ने पहलगाम…

यूपी में चौंकाने वाली लूट: 2 बदमाशों के साथ आई लुटेरी युवती, तमंचा ताना और 10 लाख रुपए से भरा बैग लेकर फरार..

यूपी में चौंकाने वाली लूट: फिरोजाबाद में सोमवार को फिल्मी स्टाइल में दिनदहाड़े लूट की वारदात सामने आई है। सिरसागंज…

UP News: 14 साल के बच्चे की गर्दन के आरपार हुआ सरिया, पतंग उड़ाते समय गिरा; परिजनों की होशियारी से बची जान..

UP News: गोरखपुर से एक बेहद चौंकाने वाला हादसा सामने आया है। तिवारीपुर इलाके में पतंग उड़ा रहे 14 साल…

3

Recent News

IPL 2026 के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। लुंगी एनगिडी को मैच के दौरान गंभीर चोट लगी, लेकिन…

मुंबई में पहलगाम जैसा हमला: महाराष्ट्र के मुंबई में मीरा रोड (ठाणे) से सामने आई चाकूबाजी की घटना ने पहलगाम…

यूपी में चौंकाने वाली लूट: फिरोजाबाद में सोमवार को फिल्मी स्टाइल में दिनदहाड़े लूट की वारदात सामने आई है। सिरसागंज…

UP News: गोरखपुर से एक बेहद चौंकाने वाला हादसा सामने आया है। तिवारीपुर इलाके में पतंग उड़ा रहे 14 साल…

Breaking News

KANNAUJ NEWS : पत्नी का शव तालाब में दफनाया, अवैध संबंध में हत्या की जताई जा रही आशंका

रिपोर्ट : संदीप शर्मा

यूपी के कन्नौज जिले मे शादी के डेढ़ माह बाद ही एक नवविवाहिता का शव गांव से चंद कदम की दूरी पर बरामद होने से सनसनी फ़ेल गयी। पुलिस ने एक सरकारी तालाब की जलकुंभी स शव को बरामद किया है। इस घटना से क्षेत्र मे हड़कंप मच गया। मृतका के पति ने फांसी लगाने की बात करते हुए बताया कि पत्नी ने घर मे ही फांसी लगा ली थी जिसके डर के कारण उसने अपनी पत्नी का शव तालाब में दफना दिया था। फिलहाल पुलिस ने मृतका के शव को बरामद करने के बाद उसके पति को हिरासत में ले लिया है, तो वही पूरे मामले मे यह आशंका जताई जा रही है कि मृतका की हत्या कर शव को छुपाया गया था, पुलिस इसी आशंका को लेकर मृतका के पति से पूछताछ करने मे जुटी हुई है ।

आपको बताते चलें कि थाना ठठिया क्षेत्र के मौजा पैथाना के गांव कौलेपुर्वा गांव निवासी 30 वर्षीय शीलू पुत्र राकेश दोहरे की शादी करीब डेढ़ माह पहले बिहार के पूडियां जिले के थाना बरारा के गांव कलंबा निवासी 20 वर्षीय निक्की के साथ हुई थी। दोनों की शादी प्रेम विवाह से कराई गई थी। शादी के चंद रोज बाद ही निक्की रोजाना किसी न किसी से फोन पर बात करती थी। शीलू के पूछने पर कोई सही जवाब नहीं मिलता था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। बीती 13 मई को संदिग्ध अवस्था में अचानक निक्की की मौत हो गई। पुलिस को किसी प्रकार मामले की गुप्त सूचना मिली तो ठठिया थाना प्रभारी फोर्स के साथ गांव पहुंचे, और शीलू से पूंछतांछ शुरू की। पहले तो शीलू पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन कड़ी पूछताछ के बाद उसने पूरी घटना-की जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस पूछताछ मे घटना की सामने आई सच्चाई

शीलू ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी के अवैध संबंध किसी से थे और अक्सर वह फोन पर उससे बात करती थी। पूंछने पर सही जवाब ना देकर झगड़ा करती थी। विगत 13 मई को भी दोनो के बीच झगड़ा हुआ था। शीलू ने बताया कि रात में किसी समय निक्की ने घर के कमरे में फांसी लगा ली थी। जब इसकी जानकारी उसे और परिजनों को हुई तो डर के कारण उसने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ निक्की को अचेत अवस्था में ही मौका पाकर रात में घर से थोड़ी ही दूर पर स्थित एक सरकारी तालाब में ले जाकर दफना दिया था। किसी प्रकार पुलिस को घटना की सूचना हुई तो पूछताछ के बाद सारा माजरा सामने आ गया। बुधवार को पुलिस ने शीलू के हिरासत में लेने के बाद तालाब में दफनाई गई निक्की के शव को भी बरामद कर लिया।

मृतका के पति को पुलिस ने लिया हिरासत मे

मृतका के शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं पुलिस ने मृतका के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी थी। पता चला है कि घटना की जानकारी  मृतका के परिजनों को हुई तो परिजनों ने शीलू और उसके घरवालों पर निक्की को दहेज के लिये प्रताड़ित कर हत्या किये जाने का आरोप लगाया है, फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही घटना के खुलासे की बात भी कही है। उधर घटना की सूचना से गांव में भी ग्रामीणों में हड़कंप मचा रहा। आरोपी शीलू पुलिस की हिरासत में है तो वहीं उसके परिजनों से भी पुलिस पूंछ तांछ कर रही है।