3

Recent News

पीलीभीत में उधार सिगरेट को लेकर विवाद खूनी संघर्ष में बदला। बेलचे से हमले में 70 वर्षीय दुकानदार की मौत, पिता-पुत्र समेत 3 आरोपी गिरफ्तार।

पीलीभीत: उधार सिगरेट नहीं मिली तो भड़क गया युवक! बेलचा लेकर लौटा, 70 वर्षीय दुकानदार पर हमला; इलाज के दौरान…

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या: बहन भी गंभीर घायल, घर से फोन करके बाहर बुलाया..

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 28 साल की आयशा को 14 अगस्त को तक्षशिला…

Shocking Crime: स्कूल में फायरिंग! FB Live कर छात्र ने क्लासमेट को गोली मारी, फिर खुद जान दी; 2 गार्डों की भी मौत..

Shocking Crime: फिलीपींस के जाम्बोआंगा शहर में मंगलवार को एक स्कूल कैंपस में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया।…

Pilibhit में प्रेमिका का खूनी खेल! प्रेमी को ट्रक में जिंदा जलाकर मार डाला; पुलिस को लगा था हादसे के बाद लगी थी आग..

Pilibhit के पूरनपुर में ट्रक में आग लगने से हुई एक व्यक्ति की मौत का मामला हत्या निकला है। पुलिस…

पीलीभीत के जहानाबाद में नाबालिग छात्रा से अभद्रता के आरोप में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। थाने पहुंचते ही निकली हेकड़ी।

पुलिस का चला हंटर, निकली मनचले की हेकड़ी! बाइक पर दिखा रहा था आशिकी का स्टंट, थाने पहुंचते ही हाथ…

3

Recent News

पीलीभीत: उधार सिगरेट नहीं मिली तो भड़क गया युवक! बेलचा लेकर लौटा, 70 वर्षीय दुकानदार पर हमला; इलाज के दौरान…

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 28 साल की आयशा को 14 अगस्त को तक्षशिला…

Shocking Crime: फिलीपींस के जाम्बोआंगा शहर में मंगलवार को एक स्कूल कैंपस में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया।…

Pilibhit के पूरनपुर में ट्रक में आग लगने से हुई एक व्यक्ति की मौत का मामला हत्या निकला है। पुलिस…

पुलिस का चला हंटर, निकली मनचले की हेकड़ी! बाइक पर दिखा रहा था आशिकी का स्टंट, थाने पहुंचते ही हाथ…

Breaking News

Kannauj News : बिजली की लाइन ने गरीब की दुकान को कर दिया राख का ढेर

रिपोर्ट : संदीप शर्मा

कन्नौज जिले में बिजली का तार टूटकर गिरने से एक गरीब परिवार की आमदनी का श्रोत बनी अस्थाई दुकान आग के बवंडर में राख का ढेर बन गई। दुकान पर रखी हजारों रुपए की नकदी और समान भी नष्ट हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

बताते चलें कि कन्नौज जिले के थाना इंदरगढ़ के गांव जगतापुर निवासी रामप्रसाद की मृत्यु के बाद परिवार पर जीविका चलाने का संकट पैदा हो गया। किसी प्रकार परिवार का पेट पालने और अपनी जीविका चलाने को रामप्रसाद की बेटी काजल उर्फ मोनिका ने अपनी मां के सहयोग से गांव के निकट बहोसी रोड पर एक गुमटी रखकर उसमें गृहस्थी का सामान जुटाया और उसको आस पास के लोगों को बेंच कर अपने परिवार का भरण पोषण शुरू किया था। बीती रात साढ़े 12 बजे के करीब अचानक गांव के निकट रखी गुमटी आग के बवंडर में जलती हुई नजर आने लगी तो आस पास के ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। मोनिका और उसके परिवार को भी जब दुकान में आग लगने की सूचना मिली तो परिवार के लोग भी घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। गृहस्थी को उजड़ते हुये देख परिवार के लोग व्याकुल हो उठे, और ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया।

दुकान मे रखा पूरा सामाज हुआ जलकर राख़

आग का बवंडर इतना तेज था, कि कड़ी मशक्कत के बाद आग पर तो काबू पा लिया गया लेकिन दुकान में रखा सामान और गृहस्थी की बिक्री का सामान राख का ढेर बन गया।घटना की सूचना पर मौके पर स्थानीय पुलिस भी पहुंची। मामले की जांच शुरू हुई तो पता चला कि दुकान के ऊपर से गुजरी बिजली लाइन का तार स्पार्किंग के साथ टूटकर गिर गया, जिससे निकली चिंगारी ने दुकान को अपनी चपेट में ले लिया।

दुकान थी रोजी रोटी का सहारा

पीड़ित परिवार ने बताया कि उनकी आमदनी का श्रोत छोटी सी दुकान ही थी, जो अब बर्बाद हो गई। काजल ने दुकान में रखे सामान की कीमत करीब 35 हजार रुपए और नकदी 15 हजार रुपए होने की बात भी बताई है। पीड़ित परिवार के सामने दुकान जल जाने के बाद आर्थिक संकट के हालत पैदा हो गये हैं।परिवार ने शासन से आर्थिक सहायता की मांग की है। वहीं पुलिस ने भी घटना की जांच की जाएगी, इस बात का आश्वाशन पीड़ित परिवार को दिया है।