3

Recent News

Pilibhit में सजेगा बैडमिंटन का राज्य स्तरीय महाकुंभ! 14 अक्टूबर से गांधी स्टेडियम में जुटेंगे यूपी के 250 से अधिक शटलर..
Captain Smit Machhar पर हमला करने वाला को-पायलट हमाम अल-हमामी कौन? कट्टरपंथी सोंच के चलते निकाला गया था..

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

3

Recent News

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Breaking News

Kannauj News : घर से बेघर कर पत्नी को बोल दिया तलाक तलाक तलाक

रिपोर्ट : संदीप शर्मा

कन्नौज। अभी भी रिश्तों को चंद शब्द बोलकर तोड़ देने के मामले थमते नजर नहीं आ रहे हैं। ऐसा ही एक मुस्लिम समाज का मामला फिर सामने आया है। पीड़ित महिला ने एसपी अमित कुमार आनंद के पुलिस कार्यालय पहुंचकर मदद की गुहार लगाई है।

जानकारी के मुताबिक थाना ठठिया के निस्तौली गांवों की निवासी महिला आवरीन का निकाह वर्ष 2022 में रूरा गांव के अब्दुल तालीव खान के साथ हुआ था। महिला के शादी के बाद एक पुत्र तालीव खान भी है।महिला का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसके शौहर के अलावा ससुर अब्दुल कलाम,सास शबरून, ननद शमसीदा और मुस्कान दहेज को लेकर उसको प्रताड़ित और मारपीट करने लगे थे, उसको घर से भी निकाल दिया था। 12 मार्च 2024 को भी आवरीन ने खुद को ससुरालीजनों द्वारा प्रताड़ित कर घर से बाहर निकाल दिये जाने की बात कही है। पीड़ित महिला पहले न्याय मांगने और कार्यवाही को लेकर ठठिया थाने भी पहुंची थी। यहां पुलिस द्वारा दोनों पक्षों को बुलाकर समझौता भी कराया गया था, यह बात भी सामने आई है।गत दिन उपरोक्त मामले में एक बार फिर नया मोड़ सामने आ गया।महिला के मुताबिक बीती 12 मार्च से वह अपने मायके में ही रह रही है। गत दिन उसके शौहर का फोन आया और उन्होंने आवरीन को तलाक तलाक तलाक तीन बार कहते हुये रिश्ता तोड़ने की बात कही।पति से फोन पर बात होने के बाद पीड़ित महिला मंगलवार को कन्नौज मुख्यालय स्थित एसपी अमित कुमार आनंद के कार्यालय पहुंची और शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई।

पता चला है कि एसपी कार्यालय से थाना ठठिया पुलिस से उपरोक्त विषय में जब स्पष्टीकरण मांगा गया तो पुलिस ने इस मामले में पहले के समझौते का वीडियो और समझौता नामा भी भेजा है। यह तो पता नहीं चल सका है कि पहले का समझौता दोनों पति पत्नी के बीच क्यों टूटा, लेकिन इतना जरूर है कि पीड़ित महिला अपने ससुरालियों से तंग आकर और शौहर द्वारा रिश्ता तोड़ने के लिये तीन बार तलाक तलाक तलाक बोले जाने के बाद पुलिस की शरण में पहुंची है। आगे पुलिस अब क्या कार्यवाही अमल में लाती है, ये तो मामले की जांच पड़ताल के बाद ही सामने आ पायेगा।