3

Recent News

पीलीभीत में उधार सिगरेट को लेकर विवाद खूनी संघर्ष में बदला। बेलचे से हमले में 70 वर्षीय दुकानदार की मौत, पिता-पुत्र समेत 3 आरोपी गिरफ्तार।

पीलीभीत: उधार सिगरेट नहीं मिली तो भड़क गया युवक! बेलचा लेकर लौटा, 70 वर्षीय दुकानदार पर हमला; इलाज के दौरान…

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या: बहन भी गंभीर घायल, घर से फोन करके बाहर बुलाया..

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 28 साल की आयशा को 14 अगस्त को तक्षशिला…

Shocking Crime: स्कूल में फायरिंग! FB Live कर छात्र ने क्लासमेट को गोली मारी, फिर खुद जान दी; 2 गार्डों की भी मौत..

Shocking Crime: फिलीपींस के जाम्बोआंगा शहर में मंगलवार को एक स्कूल कैंपस में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया।…

Pilibhit में प्रेमिका का खूनी खेल! प्रेमी को ट्रक में जिंदा जलाकर मार डाला; पुलिस को लगा था हादसे के बाद लगी थी आग..

Pilibhit के पूरनपुर में ट्रक में आग लगने से हुई एक व्यक्ति की मौत का मामला हत्या निकला है। पुलिस…

पीलीभीत के जहानाबाद में नाबालिग छात्रा से अभद्रता के आरोप में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। थाने पहुंचते ही निकली हेकड़ी।

पुलिस का चला हंटर, निकली मनचले की हेकड़ी! बाइक पर दिखा रहा था आशिकी का स्टंट, थाने पहुंचते ही हाथ…

3

Recent News

पीलीभीत: उधार सिगरेट नहीं मिली तो भड़क गया युवक! बेलचा लेकर लौटा, 70 वर्षीय दुकानदार पर हमला; इलाज के दौरान…

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 28 साल की आयशा को 14 अगस्त को तक्षशिला…

Shocking Crime: फिलीपींस के जाम्बोआंगा शहर में मंगलवार को एक स्कूल कैंपस में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया।…

Pilibhit के पूरनपुर में ट्रक में आग लगने से हुई एक व्यक्ति की मौत का मामला हत्या निकला है। पुलिस…

पुलिस का चला हंटर, निकली मनचले की हेकड़ी! बाइक पर दिखा रहा था आशिकी का स्टंट, थाने पहुंचते ही हाथ…

Breaking News

Kannauj News : सोनीपत ले जाकर ससुरालीजनों ने कर दी कन्नौज के युवक की हत्या

रिपोर्ट : संदीप शर्मा

कन्नौज जिले के एक गांव के युवक की सोनीपत में ले जाकर हत्या कर दी गई। युवक बीते दो साल से अपनी पत्नी के साथ नोएडा गाजियाबाद के सेक्टर 2 मे रह रहा था। मृतक के परिजनों के मुताबिक युवक को सोनीपत ले जाकर उसकी जहर देकर हत्या कर दी गई और पत्नी को भी गायब कर दिया गया।किसी ससुरालीजन से मिली सूचना के बाद सोनीपत पहुंचे मृतक के भाई युवक का शव लेकर कन्नौज लौट आये हैं। मृतक के परिजनों का आरोप है कि पत्नी के अवैध संबंधों के चलते युवक की हत्या की गई है।

जानकारी के मुताबिक कन्नौज जिले के सदर कोतवाली के गांव मधुपुर निवासी 28 वर्ष बिकास की शादी हरदोई जिले के थाना बिलग्राम के गांव अतर्छा निवासी काजल उर्फ नन्हीं से हुई थी। बिकास बीते 2 साल से नोएडा गाजियाबाद में अपनी पत्नी के साथ रह रहा था। बिकास यहां एक निजी स्पोर्ट्स कंपनी में काम भी करता था। बीते सोमवार को सुबह बिकास के परिजनों भाई सुरजीत व अन्य को सूचना दी गई कि बिकास की मृत्यु ही गई है, और वह सोनीपत आ जायें। यह सूचना काजल के एक रिश्तेदार द्वारा बिकास के परिजनों को दी गई थी। मामले की सूचना पर बिकास के परिजनों में हड़कंप मच गया। आनन फानन में बिकास का भाई अपने अन्य सहयोगियों के साथ सोनीपत पहुंचा। यहां बताये गये पते पर बिकास के मामा ससुर मिले और उन्होंने बिकास के शव को परिजनों को सौंप दिया, इसके बाद वह भी गायब हो गये और फोन भी स्विच ऑफ कर लिया।

बिकास का शव लेकर बुधवार की सुबह परिजन गांवों पहुंचे तो यहां ग्रामीणों के भीड़ उमड़ पड़ी। परिजनों का हाल बेहाल हो गया। चीख पुकार मच गई।घटना की जानकारी देते हुये मृतक बिकास के भाई सुरजीत और अन्य ने बताया कि,ससुरालीजनो ने मिलकर बिकास की हत्या गाजियाबाद से ले जाकर सोनीपत में की है। उसको जहर देकर मारा गया है। परिजनों ने बिकास की पत्नी काजल के किसी अन्य सख्श से अवैध संबंध की बात कहते हुये बताया कि इसी अफेयर के चलते हत्या की गई है। परिजनों का यह भी कहना था कि, घटना के बाद बिकास के सभी ससुराली जन फरार है, और फोन भी बंद हैं। इतना ही नहीं ससुरालीजनों ने काजल को भी कहीं गायब कर दिया है। पूरे घटना क्रम में खास बात यह है कि बिकास का शव गाजियाबाद से पानीपत कैसे पहुंचा और घटना के पीछे असल कहानी क्या है यह पुलिस की जांच का विषय है। फिलहाल बिकास का शव कन्नौज लाये जाने के बद गांवों में हड़कंप का माहौल है और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने पुलिस कार्यवाही की बात भी कही है। बिकास के शव को पोस्टमार्टम कराये जाने और उसके उपरांत अंतिम संस्कार की प्रक्रिया जारी थी।