3

Recent News

Pilibhit में सजेगा बैडमिंटन का राज्य स्तरीय महाकुंभ! 14 अक्टूबर से गांधी स्टेडियम में जुटेंगे यूपी के 250 से अधिक शटलर..
Captain Smit Machhar पर हमला करने वाला को-पायलट हमाम अल-हमामी कौन? कट्टरपंथी सोंच के चलते निकाला गया था..

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

3

Recent News

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Breaking News

Kannauj News : लव मैरिज के दो माह बाद ही युवक फांसी के फंदे से झूला

रिपोर्ट : संदीप शर्मा

कन्नौज जिले में शादी के दो माह बाद ही एक 24 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर मौत को गले लगा लिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक गांव निवासी रामगोपाल के पुत्र प्रदीप कुमार ने दो माह पूर्व ही फिरोजाबाद जिले की प्रीती से लव मैरिज की थी। बीती सायं प्रदीप अपने जानवर चराने खेत पर गया था। देर सायं अपने घर पर भी वापस लौट आया। जानवरों को पानी देने के बाद एकाएक प्रदीप अचानक घर से लापता हो गया।
पहले तो घर पर मौजूद पत्नी के अलावा भाई, मां, बाप, बहन, आदि परिजन प्रदीप के घर पर ना होने पर कुछ समझ नहीं पाये, लेकिन देर रात तक घर वापस ना लौटने पर चिंतित हो उठे। रात में भी परिजनों और ग्रामीणों की खोजबीन करने के बाद भी प्रदीप का कुछ पता नहीं चल सका। सुबह नित्य क्रिया को निकले गांव के ग्रामीणों ने प्रदीप के घर से एक किलो मीटर दूर खेत में जामुन के पेड़ पर युवक का शव लटका हुआ देखा तो हड़कंप मच गया। जानवर चराने का ही काम देखने वाले प्रदीप का ही यह खेत था। गांव से गायब प्रदीप के परिजनों तक जब उपरोक्त घटना की सूचना पहुंची तो सभी घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। पेड़ से लटका हुआ शव प्रदीप का ही है यह देखकर परिजनों का हाल बेहाल हो गया।

मामले को सूचना पुलिस तक पहुंची तो पुलिस भी मौके पर पहुंची। मृतक प्रदीप के शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजे जाने के बाद पुलिस ने मामले को जांच पड़ताल शुरू कर दी थी।प्रदीप ने शादी के दो माह बाद ही मौत का रास्ता क्यों चुना अभी यह सवालिया निशान बना हुआ है। घर का कोई सदस्य कुछ भी कहने को तैयार नहीं है। परिजनों के प्रदीप के शव पर रोने बिलखने का सिलसिला जारी था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच शुरू कर चुकी है। थाना प्रभारी ने जल्द ही घटना के खुलासे की बात कही है।