3

Recent News

Pilibhit में सजेगा बैडमिंटन का राज्य स्तरीय महाकुंभ! 14 अक्टूबर से गांधी स्टेडियम में जुटेंगे यूपी के 250 से अधिक शटलर..
Captain Smit Machhar पर हमला करने वाला को-पायलट हमाम अल-हमामी कौन? कट्टरपंथी सोंच के चलते निकाला गया था..

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

3

Recent News

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Breaking News

Kannauj News : आजमगढ़ से दिल्ली जा रही स्लीपर बस ट्रक से टकराकर गहरे खंडक में उतरी, 14 यात्री गंभीर रूप से हुए घायल

रिपोर्ट : संदीप शर्मा

कन्नौज जिले में आज शनिवार की सुबह 4 बजे के करीब लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर एक स्लीपर बस दुर्घटना ग्रस्त हो गई। मक्का लड़े ट्रक से पीछे से टकराई बस टक्कर के बाद अनियंत्रित हो गई और एक्सप्रेस वे से नीचे खंदक में चली गई। दुर्घटना से बस में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। दुर्घटना में 14 यात्री घायल हुये हैं, जिनको एंबुलेंस और पुलिस की सहायता से तिर्वा के मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिये भर्ती कराया गया है। यात्रियों के मुताबिक ड्राइवर को झपकी आने के चलते उपरोक्त हादसा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक आजमगढ़ से एक स्लीपर बस शुक्रवार की देर सायं एक्सप्रेस वे होते हुये दिल्ली के लिये चली थी। सुबह 4 बजे के करीब जैसे ही बस लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर कन्नौज जिले के खैरनगर कट प्वाइंट 203 पर पहुंची, तभी आगे चल रहे मक्का से लदे ट्रक से टकरा गई।टक्कर से बस चालक अपना नियंत्रण खो बैठा, जिसके बाद सवारियों से भरी बस एक्सप्रेस वे से नीचे खंदक में उतरती चली गई। बस में 40 सवारियां बताई गई हैं। दुर्घटना के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया।

हादसे के बाद बस में मौजूद 40 सवारियों में मचा कोहराम।

दुर्घटना में बस के दोनों ड्राइवरों सहित 14 सवारियों को घायल होने के कारण मेडिकल कॉलेज तिर्वा में उपचार के लिये भर्ती कराया गया है। दुर्घटना की सूचना पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य सीoपीo पाल भी मौके पर पहुंचे, और कॉलेज के डाक्टरों की टीम को घायलों के उपचार के लिये लगाया। दुर्घटना में घायलों में विक्रांत सोनकर पुत्र इंद्रजीत 21 वर्ष निवासी बड़हलगंज गोरखपुर के अलावा नरेंद्र पुत्र सत्यप्रकाश 45 वर्ष बदायूं, चंद्रकला पत्नी रणविजय 34 वर्ष आजमगढ़, जानकी विश्वकर्मा पत्नी रामबालक 60 वर्ष आजमगढ़, अर्जुन विश्वकर्मा पुत्र रणविजय 15 वर्ष आजमगढ़, अजय पुत्र रामबालक विश्वकर्मा 32 वर्ष आजमगढ़, सुरेश पुत्र मुनीराम गुप्ता 49 वर्ष पुरानी दिल्ली, संजीव पुत्र सुरेश गुप्ता 25 वर्ष पुरानी दिल्ली, सरोज पुत्र सुरेश गुप्ता 48 वर्ष पुरानी दिल्ली, नृतिक्का पुत्री रणविजय विश्वकर्मा 17 वर्ष आजमगढ़, यतीश चौधरी पुत्र हरी सिंह 30 वर्ष आजमगढ़, हीरावती पत्नी रामनाइक 50 वर्ष सुल्तानपुर के अलावा बस का चालक रमेश पुत्र बदन सिंह 45 वर्ष थाना अहनेरा जिला आगरा, और परिचालक भुवनेश कुमार पुत्र शेर सिंह 30 वर्ष निवासी थाना खैरगढ़ जिला फिरोजाबाद का मेडिकल कॉलेज में उपचार जारी था। बस दुर्घटना के एक घायल विक्रांत सोनकर निवासी गोरखपुर के पास से मेडिकल कॉलेज के चिकित्साकर्मी रंजीत को 44,500 रुपए की नकदी मिली, तो कॉलेज के प्रिंसिपल सी पी पाल को जानकारी देने के बाद मेडिकल चौकी में मौजूद पुलिस कर्मी देवी सहाय वर्मा के सुपुर्द कर दी गई। मेडिकल कॉलेज में घायलों के उपचार के दौरान हड़कंप का माहौल रहा।पुलिस के मुताबिक दुर्घटना के घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।