3

Recent News

पीलीभीत में उधार सिगरेट को लेकर विवाद खूनी संघर्ष में बदला। बेलचे से हमले में 70 वर्षीय दुकानदार की मौत, पिता-पुत्र समेत 3 आरोपी गिरफ्तार।

पीलीभीत: उधार सिगरेट नहीं मिली तो भड़क गया युवक! बेलचा लेकर लौटा, 70 वर्षीय दुकानदार पर हमला; इलाज के दौरान…

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या: बहन भी गंभीर घायल, घर से फोन करके बाहर बुलाया..

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 28 साल की आयशा को 14 अगस्त को तक्षशिला…

Shocking Crime: स्कूल में फायरिंग! FB Live कर छात्र ने क्लासमेट को गोली मारी, फिर खुद जान दी; 2 गार्डों की भी मौत..

Shocking Crime: फिलीपींस के जाम्बोआंगा शहर में मंगलवार को एक स्कूल कैंपस में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया।…

Pilibhit में प्रेमिका का खूनी खेल! प्रेमी को ट्रक में जिंदा जलाकर मार डाला; पुलिस को लगा था हादसे के बाद लगी थी आग..

Pilibhit के पूरनपुर में ट्रक में आग लगने से हुई एक व्यक्ति की मौत का मामला हत्या निकला है। पुलिस…

पीलीभीत के जहानाबाद में नाबालिग छात्रा से अभद्रता के आरोप में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। थाने पहुंचते ही निकली हेकड़ी।

पुलिस का चला हंटर, निकली मनचले की हेकड़ी! बाइक पर दिखा रहा था आशिकी का स्टंट, थाने पहुंचते ही हाथ…

3

Recent News

पीलीभीत: उधार सिगरेट नहीं मिली तो भड़क गया युवक! बेलचा लेकर लौटा, 70 वर्षीय दुकानदार पर हमला; इलाज के दौरान…

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 28 साल की आयशा को 14 अगस्त को तक्षशिला…

Shocking Crime: फिलीपींस के जाम्बोआंगा शहर में मंगलवार को एक स्कूल कैंपस में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया।…

Pilibhit के पूरनपुर में ट्रक में आग लगने से हुई एक व्यक्ति की मौत का मामला हत्या निकला है। पुलिस…

पुलिस का चला हंटर, निकली मनचले की हेकड़ी! बाइक पर दिखा रहा था आशिकी का स्टंट, थाने पहुंचते ही हाथ…

Breaking News

KANNAUJ NEWS : जलाभिषेक को गंगाजल लेने गया युवक गंगा नदी में डूबा, मौत से मचा परिजनों में कोहराम

रिपोर्ट : संदीप शर्मा

कन्नौज जिले के तिर्वा नगर के शिव मां काली मंदिर में जलाभिषेक को गंगाजल लेने गया युवक गंगा नदी की बहती जलधारा में बह गया था। शनिवार को करीब 23 घंटे बाद जब गोताखोरों ने युवक का शव निकला तो इंतजार में पथराई मां बाप और परिजनों का इंतजार तो खत्म हो गया, मौके पर मौजूद लोगों की आखें परिजनों के करुण क्रंदन को देख नम हो गईं।

बताते चलें कि तिर्वा नगर के महतेपुर्वा गांव निवासी आलोक कुमार का पुत्र जगदम्बा तिर्वा नगर में मां काली मंदिर में स्थित बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करने को अपने साथियों के साथ कन्नौज गंगाघाट जल लेने गया था।यहां स्नान के दौरान युवक डूब गया था। शुक्रवार की दोपहर 12 बजे से गंगा की जलधारा में समाये युवक की तलाश को गोताखोरों से लेकर गांव के दोस्तों ने भी कड़ी मशक्कत की थी। लेकिन शुक्रवार की देर सायं तक सफलता नहीं मिल सकी थी। युवक का शव तलाशने को शनिवार को भी सुबह से प्रयास शुरू हुआ तो साढ़े 11 बजे के करीब गोताखोरों ने गंगा में डूबे जगदम्बा के शव को बरामद कर लिया।

परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

युवक का शव मिलते ही परिजनों के रोने बिलखने का सिलसिला शुरू हो गया। वहीं मौके पर मौजूद ग्रामीण भी शोकाकुल नजर आये। युवक का पोस्टमार्टम कराया गया है। घटनाक्रम के दौरान परिजनों के करुण क्रंदन का सिलसिला जारी था।