3

Recent News

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या: बहन भी गंभीर घायल, घर से फोन करके बाहर बुलाया..

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 28 साल की आयशा को 14 अगस्त को तक्षशिला…

Shocking Crime: स्कूल में फायरिंग! FB Live कर छात्र ने क्लासमेट को गोली मारी, फिर खुद जान दी; 2 गार्डों की भी मौत..

Shocking Crime: फिलीपींस के जाम्बोआंगा शहर में मंगलवार को एक स्कूल कैंपस में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया।…

Pilibhit में प्रेमिका का खूनी खेल! प्रेमी को ट्रक में जिंदा जलाकर मार डाला; पुलिस को लगा था हादसे के बाद लगी थी आग..

Pilibhit के पूरनपुर में ट्रक में आग लगने से हुई एक व्यक्ति की मौत का मामला हत्या निकला है। पुलिस…

पीलीभीत के जहानाबाद में नाबालिग छात्रा से अभद्रता के आरोप में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। थाने पहुंचते ही निकली हेकड़ी।

पुलिस का चला हंटर, निकली मनचले की हेकड़ी! बाइक पर दिखा रहा था आशिकी का स्टंट, थाने पहुंचते ही हाथ…

Crime News: मुँह पर पेशाब, गमछे से घसीटा, यूपी में युवक को तालिबानी सजा; बेहोश होने के बाद भी मारते रहे..

उत्तर प्रदेश के हाथरस में बीच बाजार एक युवक को 6-7 लोगों ने घेरकर बेरहमी से पीटा। आरोप है कि…

3

Recent News

Pakistani TikToker आयशा गिलमाना की गोली मारकर हत्या कर दी गई। 28 साल की आयशा को 14 अगस्त को तक्षशिला…

Shocking Crime: फिलीपींस के जाम्बोआंगा शहर में मंगलवार को एक स्कूल कैंपस में गोलीबारी की घटना से हड़कंप मच गया।…

Pilibhit के पूरनपुर में ट्रक में आग लगने से हुई एक व्यक्ति की मौत का मामला हत्या निकला है। पुलिस…

पुलिस का चला हंटर, निकली मनचले की हेकड़ी! बाइक पर दिखा रहा था आशिकी का स्टंट, थाने पहुंचते ही हाथ…

उत्तर प्रदेश के हाथरस में बीच बाजार एक युवक को 6-7 लोगों ने घेरकर बेरहमी से पीटा। आरोप है कि…

Breaking News

Kannauj News : प्रेम प्रसंग के मामले में युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में हुई मौत

रिपोर्ट : संदीप शर्मा

यूपी के कन्नौज जिले मे एक युवक ने प्रेम- प्रसंग के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया जिसके बाद बेहोशी की हालत वह पैरा मेडिकल के पास पड़ा हुआ मिला । जहां से उसको उपचार के लिये मेडिकल कॉलेज लाया गया जहां पर डाक्टरों ने युवक को उपचार के दौरान म्रत घोषित कर दिया । म्रतक की पहचान ठठिया थाना क्षेत्र के गांव हीरापुर्वा निवासी विनोद कुमार के 18 वर्षीय पुत्र रचित के रूप में युवक के रूप मे हुई है।
बताते चलें कि ठठिया थाना क्षेत्र के गांव हीरापुर्वा निवासी विनोद कुमार के 18 वर्षीय पुत्र रचित रात को घर से अचानक गायब हो गया जिसके बाद उसका कहीं पता नहीं चला युवक तिर्वा के पैरा मेडिकल कॉलेज के पास परिजनों को पड़ा हुआ मिला। रात डेढ़ बजे के करीब रचित ने अपने एक दोस्त को यह सूचना दी कि उसकी हालत खराब है और वह तिर्वा पैरा मेडिकल कॉलेज के पास है। जिस दोस्त को रचित ने यह जानकारी दी, उसने तुउरंत उसके घर वालों को मामले की सूचना दी। यह जानकारी मिलते ही परिजनों ने रचित को बेहोशी की हालत मे मेडिकल कालेज मे भर्ती कराया । जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी ।

परिजनों ने दी यह जानकारी

परिजनों ने बताया कि उनके गांव में ग्राम समाज की ओर से चल रही भागवत कथा में वह गये हुए थे। पिता विनोद ने बताया कि रात 8 बजे तक उनका पुत्र रचित घर पर ही था, लेकिन उसके बाद वह घर से कहीं चला गया। जानकारी करने पर पता चला कि, उसके फोन पर किसी की कॉल आई थी, जिसके बाद कोई घर से उसको बुला ले गया। रात डेढ़ बजे के करीब रचित ने अपने एक दोस्त को यह सूचना दी कि, उसकी हालत खराब है, और वह तिर्वा पैरा मेडिकल कॉलेज के पास है। जिस दोस्त को रचित ने यह जानकारी दी, उसने तुरंत उसके घर वालों को मामले की सूचना दी। रात ढ़ाई बजे के करीब पिता विनोद और अन्य परिजन ग्रामीणों के साथ जब पैरा मेडिकल कॉलेज पहुंचे तो रचित वहां अचेत अवस्था में पड़ा हुआ मिला। आनन फानन में परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से रचित को मेडिकल कॉलेज तिर्वा में भर्ती कराया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

जहरीला पदार्थ खाने से हुई रचित की मौत

डॉक्टरों के मुताबिक मृतक ने जहरीला पदार्थ खाया था, देर होने के कारण उसको बचाया नहीं जा सका। सुबह 7 बजे रचित की मौत की सूचना पर परिजनों में हड़कंप मच गया और रोने बिलखने का सिलसिला शुरू हो गया। मृतक के पिता ने बताया कि रचित के मोबाइल पर लगातार किसी लड़की का फोन कई बार आया, लेकिन किसका यह उनकी जानकारी से परे है। फिलहाल मामला प्रेम प्रसंग का बताया गया है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव की पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। वहीं परिजनों के करुण क्रंदन का सिलसिला मेडिकल कॉलेज में जारी था।