3

Recent News

Shocking: 'गूगल' के सहारे एग्जाम सेंटर गई, लेकिन छूट गई होमगार्ड भर्ती परीक्षा.. उन्नाव की जगह बरेली पहुंची प्रीति!

Shocking News: उत्तर प्रदेश में होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दौरान एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। एडमिट कार्ड में परीक्षा…

UP News: ‘ब्रिटिश मौलाना’ का 5 करोड़ का मदरसा नहीं टूटा, बुलडोजर फेल! अब ड्रिल मशीन मंगाई जा रही..

UP News: उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर में ‘ब्रिटिश मौलाना’ शमसुल हुदा खान के अवैध मदरसे पर चल रही कार्रवाई सुर्खियों…

सनसनीखेज: बर्थडे बॉय ने 3 दोस्तों को मारी गोली, मौत.. 2 भाजपा नेता के भाई और 1 भतीजा, केक लगाने पर हुआ बवाल..

3 दोस्तों को मारी गोली: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से एक बेहद सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक…

Akshay Kumar Daughter: खिलाड़ी की बेटी से ऑनलाइन गेम के दौरान मांगी न्यूड फोटो, आरोपी हुआ गिरफ्तार..

Akshay Kumar Daughter: बॉलीवुड सुपरस्टार Akshay Kumar की बेटी से ऑनलाइन गेम खेलते समय न्यूड तस्वीरें मांगने के मामले में…

बड़ी खबर: चुनाव से ठीक पहले खूनी झड़प! BJP उमीदवार के भतीजे की हत्या, कांग्रेस प्रत्याशी के पति की हालत नाजुक..

बड़ी खबर: गुजरात के Mehsana में स्थानीय निकाय चुनावों से ठीक पहले एक सनसनीखेज और हिंसक घटना सामने आई है।…

3

Recent News

Shocking News: उत्तर प्रदेश में होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दौरान एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। एडमिट कार्ड में परीक्षा…

UP News: उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर में ‘ब्रिटिश मौलाना’ शमसुल हुदा खान के अवैध मदरसे पर चल रही कार्रवाई सुर्खियों…

3 दोस्तों को मारी गोली: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से एक बेहद सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक…

Akshay Kumar Daughter: बॉलीवुड सुपरस्टार Akshay Kumar की बेटी से ऑनलाइन गेम खेलते समय न्यूड तस्वीरें मांगने के मामले में…

बड़ी खबर: गुजरात के Mehsana में स्थानीय निकाय चुनावों से ठीक पहले एक सनसनीखेज और हिंसक घटना सामने आई है।…

Breaking News

Kannauj News : ट्रांसफॉर्मर की खराबी और बिजली किल्लत को लेकर किया प्रदर्शन

रिपोर्ट :। संदीप शर्मा

जिले में बिजली किल्लत की समस्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। भीषण गर्मी और उमस से पशु पक्षी क्या जानवर तक बेहाल हैं। ऐसे में जनमानस का भी हाल बेहाल है। पंखे की हवा तो दूर, पानी की विकराल समस्या से ग्रामीण जूझ रहे हैं। बिजली से संचालित कार्य फसलें हों या कारोबार सब कुछ अस्त व्यस्त है। जिले में बीते 15 दिनों से किसी न किसी कस्बे का हाल हो या मोहल्ले का, नगर का हाल हो या फिर ग्रामीण क्षेत्रों का, बिजली की किल्लत लोगों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन चुकी है।
ठठिया थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव में तो बिजली किल्लत से परेशान होकर ग्रामीणों और किन्नर समाज के लोगों ने स्थानीय बिजली केंद्र पर पहुंचकर धरना तक दे दिया। ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए बिजली व्यवस्था को ठीक करवाने के लिए अधिशासी अभियंता उपखंड ठठिया को प्रेषित ज्ञापन भी केंद्र के कर्मी को सौंपा है।
बुधवार को उपरोक्त गांव के बिजली केंद्र पर पहुंचे किन्नर समाज के लोगों और ग्रामीणों ने बताया कि दौलतपुर तिराहा पर रखे 100 केवी के ट्रांसफार्मर से बीती रात से बिजली आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इसके अलावा अगर बिजली इससे पहले आ भी रही थी तो लो वोल्टेज की समस्या से ना तो राहत मिल पा रही है और ना ही कोई कार्य हो पा रहा है। इसलिये बिजली अधिकारी समस्या का निदान करायें। प्रदर्शन में मुस्कान किन्नर, सुधा देवी, पवन कुमार, चंद्र कुमार, राजेश कुमार, मोहित कुमार, रमाकांत, वैभव कुमार, नीरज कुमार आदि लोग शामिल रहे।