3

Recent News

Pilibhit में सजेगा बैडमिंटन का राज्य स्तरीय महाकुंभ! 14 अक्टूबर से गांधी स्टेडियम में जुटेंगे यूपी के 250 से अधिक शटलर..
Captain Smit Machhar पर हमला करने वाला को-पायलट हमाम अल-हमामी कौन? कट्टरपंथी सोंच के चलते निकाला गया था..

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

3

Recent News

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Breaking News

Kannauj News : जीत का प्रमाणपत्र पाकर बोले अखिलेश, अब होंगे कन्नौज के सपने पूरे

रिपोर्ट :  संदीप शर्मा

अजेय विजेता बनकर एक बार फिर सपा मुखिया अखिलेश यादव ने इतिहास बना दिया। बीते 24 सालों में साल 2000 से अपने पहले चुनाव से लेकर इस बार के चौथे चुनाव में अखिलेश की इस चुनाव में इस बार की जीत सबसे बडी जीत इतिहास में दर्ज हो गई। सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव ने जहां इस बार अपने दरकते हुये गढ़ कन्नौज को बचाने में सफलता पाई, वहीं बीते चुनाव में अपनी सांसद पत्नी डिंपल यादव की हार का बदला भी ले लिया।खास बात तो यह रही कि, सपा संस्थापक मुलायम सिंग यादव द्वारा कन्नौज को अपना बेटा अखिलेश जब कन्नौज की जनता को सौंपा गया तो कन्नौज की जनता ने भी पूरी निष्ठा से अखिलेश को हाथों हांथ लिया। और यही कारण रहा कि इस बार अखिलेश की जीत ने इतिहास रच दिया।


कन्नौज लोकसभा से साल 2000 में अपना चुनावी सफर शुरू करने वाले अखिलेश ने अपना पहला चुनाव जब साल 2000 में लड़ा तो अखिलेश को 306054 वोट मिले। इसी प्रकार साल 2004 में अखिलेश को 464367 वोट मिले। अभी यह सिलसिला थमा नहीं, साल 2009 का चुनाव हुआ तो अखिलेश ने कन्नौज से हैट्रिक लगाते हुये विरोधियों को चित करके 356895 वोट पाकर अपना जलवा कायम रखा। कन्नौज में चुनावी समर में अपनी मौजूदगी ना होने और मोदी लहर के चलते कन्नौज के लोगों का रुझान बीजेपी की ओर मुड़ता हुआ और सपा का गढ़ दरकता हुआ जब अखिलेश को नजर आया तो 12 साल के एक लंबे अंतराल के बाद इस बार 2024 के चुनाव में एक बार फिर अखिलेश चुनावी मैदान में उतर आये। आखिर अपना खोया हुआ जन प्रतिनिधि पाकर कन्नौज लोकसभा की जनता में जोश सा भर गया। और लोकसभा की जनता ने अखिलेश की जीत को इतिहास रचने का काम कर दिया।  अजेय जीत की ओर बढ़ रहे और किसी भी चुनाव में ना हारने वाले अखिलेश इस बार के चुनाव में सबसे अधिक वोट पाकर 642292, अजेय विजेता घोषित हो गये।

कन्नौज लोकसभा की कन्नौज सदर,छिबरामऊ, तिर्वा में जहां अखिलेश को बेहतर वोट मिला, वहीं कन्नौज लोकसभा की ही औरैया जिले की विधूना विधानसभा में अखिलेश को ऐतिहासिक वोट 112322 मिले। यहां से किसी भी प्रत्याशी को अब तक मिलने वाला यह वोट अब तक का सबसे अधिक वोट है।इसी प्रकार कानपुर देहात की रसूलाबाद सीट पर अखिलेश को 92888 वोट इस बार के चुनाव में मिले।अपनी चौथी जीत से गदगद अखिलेश की जीत की घोषणा जब मंगलवार को कन्नौज के मतगणना केंद्र मंडी समिति में रिटर्निंग अधिकारी ने की तो सपा समर्थक झूम उठे। जीत का प्रमाण पत्र पाकर पुना रिटर्निंग अधिकारी को देकर बुधवार को जीत का प्रमाण पत्र अखिलेश यादव स्वयं कन्नौज आकर लेंगे यह कहकर दे दिया गया।जिले के सपाई समर्थकों का अखिलेश को कन्नौज आने के आमंत्रण मिला तो बुधवार को सुबह 11.30 बजे अखिलेश यादव अपने काफिले के साथ कन्नौज पहुंचे। यहां तिर्वा कन्नौज मार्ग पार स्थित पार्टी कार्यालय पर जश्न का दौर जारी था। समर्थक ढोल नगाड़ों पर थिरकते हुये नजर आ रहे थे।

अखिलेश के आते ही जय अखिलेश, जिंदाबाद के नारों से सड़कें गूंज उठी। भारी संख्या में स्पाई समर्थकों के अलावा अखिलेश प्रेमियों की भीड़ का सैलाब नजर आने लगा। अखिलेश ने सभी का आभार जताते हुये कन्नौज की जनता को बधाई दी।इसके बाद पार्टी कार्यालय में रिटर्निंग अधिकारी डीएम कन्नौज सुभ्रांत कुमार शुक्ल ने अखिलेश को हिट का प्रमाणपत्र सौंपा।इस दौरान समर्थकों का जोश हाई रहा और नारेबाजी होती रही।कन्नौज में जश्न का सिलसिला जारी है।