3

Recent News

Pilibhit में सजेगा बैडमिंटन का राज्य स्तरीय महाकुंभ! 14 अक्टूबर से गांधी स्टेडियम में जुटेंगे यूपी के 250 से अधिक शटलर..
Captain Smit Machhar पर हमला करने वाला को-पायलट हमाम अल-हमामी कौन? कट्टरपंथी सोंच के चलते निकाला गया था..

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

3

Recent News

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Breaking News

Kannauj News : कन्नौज में लाखों की चोरी की घटना से मचा हड़कंप

रिपोर्ट : संदीप शर्मा

कन्नौज तिर्वा मार्ग पर बीती रात शातिर चोरों ने एक मकान के ताले काटने के बाद एक लाख रुपए की नकदी सहित करीब 15 लाख रूपये की ज्वैलरी सहित अन्य तमाम समान पार कर दिया।सुबह घटना की जानकारी छुट्टी पर गांव गये परिजनों को वापस लौटने पर हुई तो हड़कंप मच गया।जिस स्थान पर शातिर चोरों ने घटना को अंजाम दिया वहां से स्थानीय पुलिस चौकी महज एक किलोमीटर की दूरी पर है।फिलहाल सीसीटीवी कैमरों से घटना का सुराग ढूंढने में जुटी पुलिस को दो चोरों द्वारा घटना को अंजाम दिये जाने का पता चला है। कोतवाली के अंतर्गत तिर्वा कन्नौज मार्ग पर पाल चौराहा नसरापुर स्थित एक मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है।
बताते चलें कि भाजपा नेता अचल अवस्थी के चाचा आशीष अवस्थी ने पाल चौराहा नसरापुर स्थित अपने मकान में रहते हैं। यहां उनकी पत्नी प्रिया अवस्थी जो अध्यापक भी हैं, अपने बेटे आर्यन अवस्थी के साथ छुट्टी के कारण अपने गांव गये हुये थे। शनिवार की देर रात मौका पाकर शातिर चोरों ने उपरोक्त मकान पर निशाना साधा और मकान के मेन गेट के ताले काटने के बाद अंदर पहुंचे। यहां भी चोरों ने अलमारी, रैक आदि के ताले काटने के बाद घर में मौजूद करीब एक लाख रुपए की नकदी सहित करीब 14 लाख रुपए की ज्वैलरी एवम अन्य सामान पार कर दिया। चोरों ने घर में मौजूद जरूरी कागजात चेक बुक, एटीएम कार्ड, आधार कार्ड सहित तमाम जरूरी कागजात भी अपने साथ ले गये। घटना को अंजाम देने के बाद बेखौफ चोर फरार होने में भी सफल हो गये।रविवार की सुबह साढ़े 10 बजे गांव से पाल चौराहा स्थित अपने आवास वापस लौटे अवस्थी परिवार को जब घटना की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया।
आसपास के लोगों की भारी भीड़ भी मौके पर लग गई। सूचना पर स्थानीय पुलिस भी फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची। मामले की जांच पड़ताल शुरू हुई तो सीसीटीवी कैमरों में दो चोर घटना को अंजाम देने से पहले घर में घुसते नजर आये।फिलहाल पुलिस ने घटना का मुकदमा दर्ज करने के बाद मामले की जांच पड़ताल शुरू करते हुये चोरी की तलाश को खोजबीन शुरू कर दी है।