3

Recent News

Pilibhit में सजेगा बैडमिंटन का राज्य स्तरीय महाकुंभ! 14 अक्टूबर से गांधी स्टेडियम में जुटेंगे यूपी के 250 से अधिक शटलर..
Captain Smit Machhar पर हमला करने वाला को-पायलट हमाम अल-हमामी कौन? कट्टरपंथी सोंच के चलते निकाला गया था..

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

3

Recent News

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Breaking News

Kannauj News : ब्राह्मण सम्मेलन की तैयारियां शुरू, बैठक कर बनाई गई रणनीति

रिपोर्ट : संदीप शर्मा

कन्नौज जिले में परशुराम सेना प्रकोष्ठ एवं परशुराम सेवा संस्था द्वारा आगामी 30 जून को ब्राह्मण महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस सम्मेलन में ब्राह्मण समाज के लोग अपनी एकजुटता का परिचय देंगे और अपने–अपने विचारों को रखेंगे। जिसकी तैयारियां शुरू हो चुकी है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बैठक कर चर्चाएँ की जा रही है ताकि कार्यक्रम की भूमिका तैयार की जा सके।

बताते चलें कि कन्नौज के तिर्वा नगर में खैरनगर मार्ग पर स्थित सिद्धपीठ मां काली मंदिर में आयोजित बैठक में आगामी ब्राह्मण सम्मेलन के लिये रणनीति तैयार की गई। इसके अलावा समाज के कार्यक्रम को भव्य और ऐतिहासिक बनाने की जिम्मेदारी भी पदाधिकारियों को सौंपी गई। बैठक में राष्ट्रीय महासचिव विष्णु शुक्ला ने कहा कि नगर में आयोजित होने वाला सम्मेलन महत्वपूर्ण है, जिसमें जिले भर से ब्राह्मण समाज के लोग इकट्ठा होकर अपनी एकजुटता का परिचय देंगे। जिलाध्यक्ष एवम कार्यक्रम के आयोजक कुलदीप शुक्ला ने कहा कि सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने की जिम्मेदारी जिस भी पदाधिकारी को सौंपी गई है वह उस जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी से करे। इस कार्यक्रम को हम सबको मिलकर सफल बनाना है इसके लिए हम सबको मिलकर कार्य करना होगा और हर समस्या को मिलकर समाप्त करना होगा तभी कार्यक्रम को सफल बनाया जा सकता है एकजुटता के साथ कार्य करने पर कार्य चाहें जितना बड़ा और कठिन हो कार्य को करने में सफलता अवश्य मिलती है । बैठक में मौजूद राष्ट्रीय संगठन प्रभारी सुधीर द्विवेदी ने कहा कि सम्मेलन में समाज की एकजुटता का संदेश देना बेहद जरूरी है। ब्राह्मण समाज की बैठक में प्रदेश प्रभारी दिनेश चंद्र अग्निहोत्री,जिलाध्यक्ष कुलदीप शुक्ला,वैभव तिवारी, अजय चतुर्वेदी, मंडल अध्यक्ष श्याम पांडे, जिला कोषाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष अतुल दुबे, जिला महामंत्री आशीष अवस्थी, सहित हिमांशु दुबे, शिवम चतुर्वेदी, सहित कई समाज के पदाधिकारी मौजूद रहे। आखिर में सभी ने एक स्वर में आवाहन किया कि 30 जून तिर्वा चलो।