3

Recent News

Pilibhit में सजेगा बैडमिंटन का राज्य स्तरीय महाकुंभ! 14 अक्टूबर से गांधी स्टेडियम में जुटेंगे यूपी के 250 से अधिक शटलर..
Captain Smit Machhar पर हमला करने वाला को-पायलट हमाम अल-हमामी कौन? कट्टरपंथी सोंच के चलते निकाला गया था..

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

PM Modi and Pilot Smit Machhar ने 9 मिनट तक की वीडियो कॉल, बोले- "हनुमान चालीसा पढ़कर बचाई लोगों की जान"

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit में खून का बदला खून! 20 साल पहले हुई पिता की हत्या का बदला; बांका से हमला कर उतारा मौत के घाट..

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: यूपी में सरकारी प्रिंसिपल और पत्नी की स्कूल परिसर में सनसनीखेज हत्या, फावड़ा-कुल्हाड़ी से काट डाला..

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

3

Recent News

Captain Smit Machhar: इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर पर चाकू से हमला करने…

Pilot Smit Machhar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छर से करीब 9 मिनट तक वीडियो…

Pilibhit के पूरनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बिलहरी में मंगलवार सुबह करीब 50 वर्षीय वेदराम की बांका से हमला कर…

Crime News: सुल्तानपुर के कादीपुर इलाके में सरकारी शिक्षक और ब्लॉक शिक्षक संघ अध्यक्ष मुकेश सिंह और उनकी पत्नी विनीता…

Breaking News

Kannauj News : कन्नौज से आगरा जा रही रोडवेज बस बनी आग का गोला

रिपोर्ट : संदीप शर्मा

शुक्रवार की सायं कानपुर दिल्ली मार्ग पर छिबरामऊ कोतवाली के पूर्वी बाईपास पर एक बड़ा हादसा हो गया। रोडवेज की सवारियों से भरी बस में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। इससे पहले कि बस आग का गोला बनती, उसमें सवार करीब 20 महिला पुरुष सवारियों ने बस से कूद कर अपनी जाने बचाई। लेकिन इस दौरान उनका बस में मौजूद हजारों रुपए कीमत का समान राख का ढेर बन गया।

बताते चलें कि शुक्रवार की सायं एक रोडवेज बस कन्नौज से मैनपुरी/आगरा जाने के लिये रवाना हुई थी। बस में करीब 20 सवारियां मौजूद बताई गई हैं। जैसे ही बस दिल्ली मार्ग पर छिबरामऊ के पूर्वी बाईपास पर पहुंची थी, कि इसी दौरान बस के इंजन में धुंआ उठने के साथ ही आग लग गई। आग लगने से जहां बस में मौजूद सवारियों में अफरा तफरी मच गई, वहीं बस के चालक परिचालक से लेकर सवारियां बस से कूदने लगी। इससे पहले कि बस का स्टॉफ और सवारियां बस से चंद कदम की दूरी पर ही पहुंचे थे कि पूरी बस ने तेज आग पकड़ ली, और देखते ही देखते आग का गोला बन गई।

इस दौरान बस में मौजूद सवारियों का हजारों रुपए कीमत का सामान राख का ढेर बन गया। उधर बस में आग की घटना के बाद मुख्य मार्ग पर यातायात ठहर गया और बडी संख्या में आसपास के लोगों की भीड़ तमाशबीन बनी रही। सूचना के आधे घंटे बाद मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा पाया। बस में मौजूद सवारियों में कोई हताहत तो नहीं हुआ, लेकिन उनके चेहरों पर खौफ साफ नजर आ रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस के आसपास मौजूद लोगों की भीड़ को हटवाकर यातायात सामान्य कराया। घटना स्थल पर काफी समय तक हड़कंप का माहौल नजर आया।